सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज है जन्मदिन
राजेश खन्ना का जन्मदिन और सुएली ल्योन के निधन सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता पुलकित सम्राट आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
सिनेमाजगत में पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) अपने अभिनय से ज्यादा सलमान खान की बहन की वजह से चर्चा में रहते हैं। पुलकित ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद पुलकित का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। पुलकित को सिनेमाजगत में सात साल हो चुके हैैं। पुलकित का 29 दिसंबर को जन्मदिन है। जन्मदिन पर जानिए पुलकित की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।
पढ़ें: सलमान की बहन को तलाक देने के बाद कई अभिनेत्रियों से जुड़ा पुलकित का नाम, अब कर रहे इसे डेट
बिग बी के ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने किया ऐसा कमेंट
बीते कुछ समय से बॉलीवुड सितारे देशभर में हो रहे नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर होे रहे प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मुद्दे पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) भी अपना नजरिया लोगों के सामने रख चुके हैं लेकिन कुछ सितारों ने अभी भी इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। इस बीच हाल ही में सिनेमाजगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने नए साल को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने ऐसा कमेंट किया जिसे एनआरसी और सीएए से जोड़कर देखा जा रहा है।
पढ़ें: बिग बी के ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने किया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
अमिताभ बच्चन को आज मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार
भले कारण बीमारी का रहा हो लेकिन सिनेमा के सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए अमिताभ बच्चन का बीते सोमवार दिल्ली न आना असर कर गया है। उनके नाम के ही दिन यानी रविवार को उनका राष्ट्रपति भवन में जैसा होना चाहिए वैसा सम्मान होने जा रहा है और सिर्फ उनका ही नहीं सोमवार को उपराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाले सारे फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, कलाकारों और तकनीशियनों को भी फिर से दिल्ली बुला लिया गया है, राष्ट्रपति के साथ चाय पीने और उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए।
पढ़ें: EXCLUSIVE: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को फिर बुलाया गया दिल्ली, बिग बी को राष्ट्रपति देंगे सम्मान
मशहूर अदाकारा सुएली ल्योन का हुआ निधन
हॉलीवुड सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा सुएली ल्योन (Suellyn Lyon) का लॉस एंजेलिस में निधन हो गया है। वह 73 साल की थीं। सुएली ल्योन हॉलीवुड सिनेमा में अपने लोलिता के किरदार की वजह से मशहूर हुई थीं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सुएली ल्योन के दोस्त Phl Syracopoulos ने बताया कि उन्होंने आखिरी सांस गुरुवार को लॉस एंजेलिस में स्थिति अपने घर में ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
पढ़ें: मशहूर अदाकारा सुएली ल्योन का हुआ निधन, लोलिता के किरदार से खूब बटोरी थीं सुर्खियां