Year Ender 2019: अब तक बॉलीवुड के कई स्टार किड्स पर्दे पर खूब धमाल मचा चुके हैं। पिछले साल कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इन स्टार किड्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं इस साल भी कई स्टार किड्स ने फिल्मों में डेब्यू किया था। जिनमें से कुछ बड़े पर्दे पर हिट रहे तो कुछ की पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गई। साल के अंत में आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार किड्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2019 में डेब्यू किया, लेकिन उनकी पहली ही फिल्म में फ्लॉप हो गए।
Year Ender 2019: सनी देओल के बेटे से अमरीश पुरी के पोते तक, डेब्यू में फ्लॉप हुए ये स्टार किड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीजान जाफरी
बॉलीवुड का हिस्सा बनने वाले स्टार किड्स की लिस्ट में एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी का नाम शामिल है। मीजान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उनके साथ संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल नजर आई थीं, लेकिन उनकी ये फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित रही।
करण देओल
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल ने इस साल फिल्म 'पल पल दिल के पास' के पास से बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सहर बाम्बा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म 'पल पल दिल के पास' के पास का निर्देशन खुद सनी देओल ने किया था। करण देओल के पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।
वर्धन पुरी
2019 में एक और स्टार किड की एंट्री बॉलीवुड में हुई। ये नाम वर्धन पुरी का है। वह दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते हैं। हालांकि वर्धन कैमरे के पीछे इससे पहले इश्कजादे और दावत-ए-इश्क के लिए हबीब फजल को एसिस्ट कर चुके हैं। साथ ही मनीष शर्मा के साथ उन्होंने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए भी काम किया है। वर्धन पुरी ने हाल ही में फिल्म ये साली जिंदगी से बॉलीवुड में डेब्यू किया जो फ्लॉप साबित रही।
करण कपाड़िया
इस साल अक्षय कुमार के साले करण कपाड़िया ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया। करण, डिंपल कपाड़िया की बहन और अभिनेत्री सिंपल कपाड़िया के बेटे हैं। करण कपाड़िया ने फिल्म ब्लैंक से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में सनी देओल एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। करण के साथ इसमें इशिता दत्ता ने अहम भूमिका थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।