रमेश सिप्पी आज मना रहे हैं अपना जन्म
रमेश सिप्पी के जन्मदिन और टेरी जोन्स के निधन सहित ये बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अर्जुन रेड्डी' एक्टर का सनसनीखेज खुलासा
फिल्म अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा के दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता राहुल रामकृष्णा के एक सनसनीखेज खुलासे से इस वक्त तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी हैरान हैं। राहुल ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट्स में खुलासा किया है कि उनके साथ बचपन में रेप हुआ था। राहुल के इस बयान के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।
पढ़ें: 'अर्जुन रेड्डी' एक्टर का सनसनीखेज खुलासा- 'बचपन में मेरा रेप हुआ, मुझे नहीं पता इस...'
शबाना आजमी की तबीयत पर बोले जावेद अख्तर
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी बीते दिनों मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में भर्ती कराया गया। इसके बाद से कई फिल्मी हस्तियां उनकी तबीयत का हाल लेने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सभी ने उनकी तबीयत के बारे में भी बताया। अब शबाना आजमी के पति और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने उनकी तबीयत से जुड़ा ताजा बयान जारी किया है।
पढ़ें: शबाना आजमी की तबीयत पर बोले जावेद अख्तर, 'जल्द ठीक हो रही हैं अभिनेत्री'
नसीरुद्दीन को अनुपम खेर का करारा जवाब
नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं इस मामले में बॉलीवुड भी बंटा हुआ नजर आ रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे जहां नागरिकता कानून को सही बता रहे हैं तो वहीं बहुत से ऐसे भी सितारे हैं जो सीएए का एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी नागरिकता कानून के खिलाफ हैं। उन्होंने इस कानून को मुसलमान विरोधी बताया। इतना ही नहीं अपनी बात को रखते हुए उन्होंने दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की काफी आलोचना की थी। जिसका अब अनुपम खेर ने करारा जवाब दिया है।
पढ़ें: नसीरुद्दीन को अनुपम खेर का करारा जवाब, कहा- 'मेरे खून में हिंदुस्तान है, इसको समझ जाइए बस'
टेरी जोन्स का 77 साल की उम्र में निधन
मशहूर कॉमेडियन, निर्माता-निर्देशक और कलाकार टेरी जोन्स (Terry Jones) का निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में सोमवार को आखिरी सांस ली। वह वेल्श मूल के ब्रिटिश कलाकार थे। टेरी जोन्स के निधन की खबर उनके परिवार ने दी है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार उनके परिवार ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे प्यारे पिता और पति अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। टेरी जोन्स के परिवार के अनुसार वह लंबे समय से दिमागी बीमारी से ग्रस्त थे।
पढ़ें: मशहूर कॉमेडियन, निर्माता-निर्देशक टेरी जोन्स का 77 साल की उम्र में निधन