फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा कपूर के जन्मदिन और दिल्ली हिंसा पर बोले रोहित शेट्टी सहित, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Tue, 03 Mar 2020 12:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 03 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
today five news of Shraddha Kapoor Alia Bhatt Ranbir Kapoor Deepika Padukone Rohit Shetty
Shraddha Kapoor, Rohit Shetty - फोटो : amar ujala

श्रद्धा कपूर आज मना रही हैं अपना जन्मदिन


हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच श्रद्धा कपूर की एक अलग ही छवि रही है। नंबर वन के मुकाबले से दूर वह सिर्फ अपने काम में मगन रहती हैं। मंगलवार को 33 साल की हो रहीं श्रद्धा की पहली फिल्म तीन पत्ती को रिलीज हुई 10 साल भी पिछले महीने पूरे हो गए। पूरे एक दशक की मेहनत में श्रद्धा ने अपने पिता शक्ति कपूर का नाम रोशन किया है, लेकिन कम लोग ही जानते होंगे कि पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर कपूर की तरह ही ये नया कपूर खानदान भी हिंदी फिल्म जगत में धीरे-धीरे अपनी जड़ें जमा चुका है। चलिए आपको समझाते हैं श्रद्धा कपूर की पूरी वंशावली।

पढ़ें: श्रद्धा कपूर का यूं जुड़ा मंगेशकर परिवार से कनेक्शन, शक्ति-शिवांगी की बिटिया की देखिए जन्म कुंडली

today five news of Shraddha Kapoor Alia Bhatt Ranbir Kapoor Deepika Padukone Rohit Shetty
गोगा कपूर - फोटो : Twitter

गोगा कपूर की आज है पुण्यतिथि
बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता गोगा कपूर (Goga Kapoor) की कल पुण्यतिथि है। गोगा का असली नाम रविंदर कपूर था। गोगा पाकिस्तान के रहने वाले थे। 15 दिसंबर 1940 को जन्में गोगा कपूर का लंबी बीमारी के बाद 3 मार्च 2011 को निधन हो गया था। मौत के समय उनकी उम्र 70 साल थी। गोगा कपूर 80 और 90 के दशक में दर्जनों हिंदी फिल्म का हिस्सा रहे। रविंदर कपूर की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

पढ़ें: अमिताभ को मारने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ गया था ये 'डाकू', महाभारत में 'कंस' बन किया अत्याचार

today five news of Shraddha Kapoor Alia Bhatt Ranbir Kapoor Deepika Padukone Rohit Shetty
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से एक वीडियो लीक
निर्देशक अयान मुखर्जी की चर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उस डांस के तरीके और आसपास के माहौल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दृश्य में होली फिल्माई जा रही है।  

पढ़ें: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से एक वीडियो लीक, डांस करते नजर आए रणबीर - आलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
today five news of Shraddha Kapoor Alia Bhatt Ranbir Kapoor Deepika Padukone Rohit Shetty
deepika padukone - फोटो : social media

कोरोना वायरस के चलते दीपिका पादुकोण की विदेश यात्रा हुई रद्द
दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में सम्मिलित होने की अपनी योजना स्थगित कर दी है। दीपिका ने यह फैसला पूरी दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लिया है। उन्हें एक लग्जरी फैशन हाउस द्वारा पेरिस फैशन वीक में अपने शो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। यह शो तीन मार्च तक चलने वाला था। पूरी दुनिया को  तेजी से अपने आगोश में ले रहे कोरोना वायरस  से जुड़े घटनाक्रमों के चलते दीपिका ने अपनी यात्रा स्थगित की है। अभिनेत्री की तरफ से आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक में भाग लेने के लिए फ्रांस जाने वाली थी। लेकिन यह महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है।'

पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते दीपिका पादुकोण की विदेश यात्रा हुई रद्द, सरकार की अपील के बाद उठाया यह कदम

विज्ञापन
today five news of Shraddha Kapoor Alia Bhatt Ranbir Kapoor Deepika Padukone Rohit Shetty
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली हिंसा को लेकर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया
बीते दिनों दिल्ली में हुई हिंसा ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। अब तक इस घटना में मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। वहीं करीब 200 लोग घायल हुए हैं। राजनेताओं सहित कई फिल्मी सितारों ने भी दिल्ली हिंसा की कड़ी आलोचना की है। इस मामले पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। दिल्ली हिंसा को उन्होंने बेहद गंभीर मुद्दा बताया। साथ ही इस पूरे मामले पर शांत रहने की बात भी कही है। 

पढ़ें: दिल्ली हिंसा को लेकर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'इस वक्त पूरे हिंदुस्तान को...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed