फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तब्बू के जन्मदिन और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुए विजय राज, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Wed, 04 Nov 2020 12:27 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 04 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
today top five news of Tabu Milind Soman Sandalwood Drug Case Kangana Ranaut Vijay Raaz
तब्बू, विजय राज - फोटो : इंस्टाग्राम

तब्बू आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं


बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1970 को हुआ था। तब्बू इस साल अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। तब्बू फिल्मी बैकग्राउंड से ही रही हैं। ऐसे में उनका फिल्म इंडस्ट्री में आना तो तय ही थी। अपनी सक्सेसफुल लाइफ होने के बाद भी तब्बू आज तक कुंवारी हैं। तब्बू ने अब तक शादी क्यों नहीं की इसका जवाब उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें...

पढ़ें: इस अभिनेता की वजह से अब तक कुंवारी हैं तब्बू, उतार- चढ़ाव भरी रही है जिंदगी

today top five news of Tabu Milind Soman Sandalwood Drug Case Kangana Ranaut Vijay Raaz
मिलिंद सोमन, अंकिता कुंवर - फोटो : instagram: milindrunning

मिलिंद सोमन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं
बॉलीवुड, टेलीविजन और मॉडलिंग जगत तीनों जगह अपना नाम कमाने के बाद अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मिलिंद सोमन आज भी सभी के रोल मॉडल हैं। मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवंबर 1965 को हुआ था। इस साल मिलिंद अपना 55वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। मिलिंद सोमन की गिनती आज भी देश के पॉपुलर मॉडल्स में आती है। इस उम्र में भी मिलिंद जब रैंप पर उतरते हैं तो यंग मॉडल्स उनके आगे फीके नजर आते हैं। मिलिंद के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

पढ़ें: 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी कर चर्चा में आए थे मिलिंद सोमन, एक विज्ञापन ने बदल दी थी जिंदगी

today top five news of Tabu Milind Soman Sandalwood Drug Case Kangana Ranaut Vijay Raaz
संजना गलरानी, रागिनी द्विवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम- @sanjjanaagalrani, @ragini

हाईकोर्ट ने रद्द की रागिनी और संजना की जमानत याचिका
सैंडलवुड ड्रग मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को इन दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को सैंडलवुड की पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन दोनों को सितंबर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से संजना गलरानी आठ सितंबर और रागिनी चार सितंबर से न्यायिक हिरासत में हैं। 
 

पढ़ें: सैंडलवुड ड्रग केस: हाईकोर्ट ने रद्द की रागिनी और संजना की जमानत याचिका, दोनों पर है ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
today top five news of Tabu Milind Soman Sandalwood Drug Case Kangana Ranaut Vijay Raaz
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना रणौत और रंगोली चंदेल की बढ़ीं मुश्किलें
बॉलीवुड की 'क्वीन' यानी कंगना रणौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ कुछ संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद की थी। वहीं इस मामले ने कोर्ट ने भी जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने दोनों बहनों को समन जारी कर उनके समक्ष पेश होने को कहा है।


पढ़ें: कंगना रणौत को मुंबई पुलिस का नोटिस, बहन रंगोली के साथ 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा
विज्ञापन
today top five news of Tabu Milind Soman Sandalwood Drug Case Kangana Ranaut Vijay Raaz
विजय राज - फोटो : फाइल फोटो

छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार हुए विजय राज
फिल्म 'रन' में अपने 'कौवा बिरयानी' वाले सीन से लोकप्रिय हुए अभिनेता विजय राज को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार किया। कथित तौर पर विजय राज पर फिल्म सेट पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। एक्टर पर आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। विजय राज अपनी टीम के साथ मध्य प्रदेश के बालाघाट में थे, जहां वो अपनी अगली फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। खबर के मुताबिक सोमवार देर रात महिला की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार सुबह अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें जमानत मिल गई।

पढ़ें: अभिनेता विजय राज को मिली जमानत, महिला कलाकार ने लगाया है छेड़छाड़ का आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed