इसी महीने के तीसरे शुक्रवार यानी 21 मई को रिलीज होने की तैयारी में लगी फिल्म ‘तूफान’ की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। फिल्म में लीड किरदार निभा रहे अभिनेता और इसके निर्माता फरहान अख्तर ने हालांकि इसके लिए कोरोना महामारी के दौरान अपने स्टाफ को सुरक्षित रखने की पहल को कारण बताया है। लेकिन, फिल्म की रिलीज होने को लेकर प्राइम वीडियो ने अभी तक कोई वजह नहीं बताई है।
Toofan Postponed: अब इस महीने नहीं आएगा ‘तूफान’, अजीज अली बॉक्सर की कहानी पर फरहान ने जारी किया बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल सितंबर में रिलीज होने के लिए मार्च 2020 में ही तैयार हो चुकी फिल्म ‘तूफान’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला इसी साल हुआ है। इसकी खबर सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने ही उजागर की थी। लेकिन, समझा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज टलने के पीछे इसके मुख्य किरदारों के नाम भी बड़ी वजह हो सकते हैं।
फिल्म का टीजर रिलीज होने से पहले ये खबर उड़ी थी कि प्राइम वीडियो इस फिल्म में फरहान के किरदार का नाम बदलना चाहता है क्योंकि वह फिल्म में मृणाल ठाकुर के किरदार और बॉक्सर के बीच प्रेम कहानी को लेकर कोई नया विवाद नहीं चाहता। पर, टीजर ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ होने वाला नहीं। हालांकि, कुछ विकीपीडिया एडीटर्स ने फिल्म के पेज पर फरहान के किरदार का नाम शौर्य दीवान कर दिया था।
फिल्म ‘तूफान’ के टीजर ने भी पहली नजर में सिल्वेस्टर स्टैलोन की फिल्म ‘रॉकी’ की झलक दिखाई थी। मोहम्मद अली का पोस्टर भी इसके एक सीन में नजर आता है। मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘बॉक्सर’ की भी यादें इस टीजर को देखकर ताजा हो सकती हैं। लेकिन बताते हैं कि एक्सेल एंटरटेनमेंट फिल्म में किसी तरह का बदलाव करने के लिए तैयार नहीं है और प्राइम वीडियो चाहता है कि फिल्म के चलते उसके ऊपर वेब सीरीज ‘तांडव’ जैसा कोई आक्षेप न लगे।
फिल्म ‘तूफान’ के निर्देशक वही राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं जिन्होंने फरहान को ही लेकर आठ साल पहले ‘भाग मिल्खा भाग’ बनाई और हिंदी सिनेमा में बायोपिक सिनेमा की नई लहर को जन्म दिया। हिंदी सिनेमा में बनी ये बेहतरीन स्पोर्ट्स बायोपिक मानी जाती है। बतौर निर्देशक राकेश की पिछली दो फिल्में ‘मिर्ज्या’ और ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ फ्लॉप रही हैं।