फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Five Movies: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष पांच हिंदी फिल्में, सूची में स्त्री 2 भी हुई शामिल

Wed, 04 Sep 2024 12:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Bollywood Highest Earning Movies Jawan Animal Pathaan Gadar 2 Stree 2
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ट्रेड के आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। इस फिल्म के धुआंधार कलेक्शन के बीच आज हम आपको उन शीर्ष पांच हिंदी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने घरेलू टिकट खिड़की पर सबसे ज्यादा कमाई की है।

Top 5 Bollywood Highest Earning Movies Jawan Animal Pathaan Gadar 2 Stree 2
जवान - फोटो : यूट्यूब
जवान

फिल्म जवान कमाई के मामले में शाहरुख खान और एटली के करियर की सबसे कामयाब फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया था। इस फिल्म को लेकर लोगों में इस कदर दीवानगी थी कि  रिलीज के बाद इसे देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें देखने को मिली थीं। जवान ने भारत में 640.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

Top 5 Bollywood Highest Earning Movies Jawan Animal Pathaan Gadar 2 Stree 2
एनिमल - फोटो : यूट्यूब
एनिमल

रणबीर कपूर की एनिमल पिछले साल यानी 2023 के आखिर में रिलीज हुई थी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 553.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Bollywood Highest Earning Movies Jawan Animal Pathaan Gadar 2 Stree 2
पठान - फोटो : यूट्यूब
पठान

यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म पठान से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। यह 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी थी। 

विज्ञापन
Top 5 Bollywood Highest Earning Movies Jawan Animal Pathaan Gadar 2 Stree 2
गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
गदर 2

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में गदर 2 का नाम भी शामिल है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने 525.7 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed