सब्सक्राइब करें

Top 5 Web Series: बेहतरीन कहानी दमदार एक्टिंग और देसीपने से भरपूर हैं ये वेब सीरीज, नहीं देखा तो बहुत पछताएंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 01 Jul 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
top 5 indian desi web series mirzapur panchayat the family man pataal lok on ott platform amazon prime 
मिर्जापुर, पंचायत - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन के मामले में आजकल वेब सीरीज का कोई जवाब नहीं है। ढाई या तीन घंटे की फिल्म के बजाए भले ही इसे खत्म करने में 6 से 7 घंटे लगते हों, लेकिन फिर भी लोग वेब सीरीज को बहुत दिलचस्पी से देखते हैं। धीरे-धीरे शुरू हुई कहानियों को एक ऐसे मोड़ पर लाकर खत्म कर दिया जाता है कि दर्शकों को इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। अमेजन प्राइम पर बहुत सी अंग्रेजी और हिंदी वेब सीरीज मौजूद हैं। लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी भी वेब सीरीज हैं जिनमें देसीपने का भरपूर तड़का लगाया गया है और दर्शकों ने इसे खुद से कनेक्ट भी किया है। अगर अभी तक आपने भी इन सीरीज को नहीं देखा है तो इस वीकेंड कहीं घूमने के बजाए इन्हें देख डालिए।

Trending Videos
top 5 indian desi web series mirzapur panchayat the family man pataal lok on ott platform amazon prime 
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर
मिर्जापुर का ठेठ देसीपन दर्शकों को खूब पसंद आया था। मुन्ना त्रिपाठी, कालीन भैया, गुड्डू और बबलू भैया ये इस सीरीज के मुख्य किरदार हैं। इनके मजेदार डायलॉग्स और शानदार अभिनय ने वेब सीरीज में जान डाल दी थी। मिर्जापुर का पहले और दूसरे दोनों पार्ट को खूब पसंद किया गया है। इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा आदि मुख्य कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 indian desi web series mirzapur panchayat the family man pataal lok on ott platform amazon prime 
पंचायत - फोटो : सोशल मीडिया

पंचायत
अगर आप कभी गांव नहीं गए हैं या आपने कभी भी गांव नहीं देखा है तो वेब सीरीज पंचायत देख डालिए। जब मनोरंजन से गांव गायब होने लगता है तो ऐसे में पंचायत की दस्तक ने फिर से लोगों को उसी पुराने माहौल में पहुंचा दिया है, जहां भूत का कोई किस्सा होता है, बिजली की समस्या और भी अन्य कई दिक्कतें होती हैं, लेकिन वहां के लोग खुशहाली से अपना जीवन जीते हैं। ग्राम पंचायत के प्रधान जी, सचिव जी, बनराकस, विनोद और पिंकी इन किरदारों ने जीवन से जुड़ी छोटी-छोटी खुशी का गहराई तक असर डाला है। यही वजह है कि पंचायत के दोनों सीजन खूब पसंद किए गए हैं।

top 5 indian desi web series mirzapur panchayat the family man pataal lok on ott platform amazon prime 
द फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द फैमिली मैन
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन के दोनों सीजन रिलीज हो चुके हैं। आज भी दर्शक इसके दोनों पार्ट की तारीफ करते नहीं थकते हैं। दूसरे सीजन में साउथ की सुपरस्टार सामंथा ने विलेन का रोल किया है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है। अब दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
top 5 indian desi web series mirzapur panchayat the family man pataal lok on ott platform amazon prime 
पाताल लोक - फोटो : Social Media

पाताल लोक
पाताल लोक हमारे देश और जिंदगी के उस हिस्से के बारे में है जिसे कुछ लोग देखते है, कुछ जीते हैं लेकिन जानते लगभग सभी हैं। दिल्ली के एक पुलिसकर्मी के कत्न की गुत्थी सुलझाने की कोशिश इंस्पेक्टर हाथीराम को इतना बेचैन कर देती है कि वह हर बाधा को पार करते हुए इसे सॉल्व करता है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी का शानदार रोल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed