सब्सक्राइब करें

Top Struggled Celebrities: बॉलीवुड के 5 सितारों के संघर्ष की दास्तां, इनकी असफलताओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Feb 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Struggled Celebrities in bollywood
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लगभग हर सितारे की जिंदगी हमें कुछ न कुछ सीखने के लिए प्रेरित करती है। बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनके संघर्ष की कहानी अगर सुनने बैठ जाएं तो शायद आंखों में आंसू आ जाए। क्योंकि हर आदमी की सफलता के पीछे उसकी असफलताएं और आलोचनाएं होती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनकी असफलताओं ने सफलता की इबारत लिखी। 

 
Trending Videos
Top 5 Struggled Celebrities in bollywood
अमिताभ बच्चन, - फोटो : insta

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन आज वह नाम है, जिनका बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी उनकी कामयाबी का पैमाना बहुत अधिक है। बॉलीवुड में 40 साल हो जाने के बावजूद अगर कोई अभिनेता अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को बांधे रखने की क्षमता रखता है तो उसे शहंशाह ही कहेंगे। लेकिन अमिताभ के इस मुकाम पर पहुंचने और कामयाब होने की कहानी आसान नहीं है। शुरुआत में अमिताभ को भारी आवाज और ऊंचे कद की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था। अब उनकी यही भारी आवाज कहानी की पृष्ठभूमि में भी इस्तेमाल की जाती है। 

अमिताभ ने रेडियो कंपनी में भी नौकरी पाने की कई बार कोशिश की पर असफल रहे। संघर्ष के दिनों में वह समुद्र के किनारे बेंच पर सोते थे। बॉलीवुड के महानायक बनने से पहले 8 साल तक उन्होंने संघर्ष किया। अमिताभ के करियर की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद अमिताभ ने आनंद और जंजीर फिल्म में काम किया, जिसके बाद उनकी गिनती बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों में होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Struggled Celebrities in bollywood
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 3 दशक हो चुके हैं। शाहरुख के करियर की शुरुआत टेलीविजन से हुई थी। उन्होंने फौजी, सर्कस जैसे सीरियल में काम किया है। शाहरुख के संघर्ष के पीछे भी लंबी कहानी है। शुरुआत के दिनों में वह स्टेशन पर सोते थे। एक बार शाहरुख ने अपने दोस्त से कहा था कि एक दिन मैं मुंबई शहर पर राज करूंगा। उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया. शाहरुख के करियर की पहली फिल्म दीवाना थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 

Top 5 Struggled Celebrities in bollywood
माधुरी दीक्षित की पर्पल साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित ने भी अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया है। उन्हें भी तमाम असफलताओं का मुंह देखना पड़ा। आलोचकों ने कई बार उनके लिए ये तक कह दिया था कि वह बॉलीवुड में सिर्फ अपने डांस के दम पर हैं। धक-धक गर्ल बनने से पहले 5 साल तक उन्होंने कड़ी मेहनत की। तब तेजाब फिल्म से उनको एक नई पहचान मिली।

विज्ञापन
Top 5 Struggled Celebrities in bollywood
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
फिल्मों में आने से पहले अक्षर कुमार ने भी बहुत संघर्ष किया है। अक्षय ने अभिनेता बनने से पहले बैंकॉक, सिंगापुर और भारत में कपड़े भी बेचे हैं। उन्होंने बैंकॉक में बतौर शेफ भी काम किया है। वहां से अक्षय कोलकाता चले गए और ट्रैवल एजेंसी में काम किया। फिल्मों में आने के लिए उनको 5 साल तक संघर्ष करना पड़ा। अक्षय के करियर की पहली फिल्म सौगंध थी, लेकिन उनको खिलाड़ी फिल्म से सफलता मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed