गूगल की ओर से दुनियाभर में साल 2017 में सर्च किए गए टॉप ट्रेंड्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें पाकिस्तान के टॉप ट्रेंड्स भी मौजूद हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तानी लिस्ट में कुछ हिंदी फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो फिल्में जिन्हें पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
2017 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुईं ये 6 हिंदी फिल्में, 'रईस' ने किया हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें से एक है आमिर खान की फिल्म 'दंगल' जो वहां रिलीज ही नहीं हुई थी। दरअसल महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में पाकिस्तान भारत के झंडे और और राष्ट्रगान वाले सीन को हटवाना चाहता था। इस वजह से फिल्म के प्रोड्यूसर और आमिर खान ने फिल्म को वहां रिलीज न करने का फैसला किया था लेकिन हैरानी की बात है कि इस फिल्म के बारे में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का नंबर रहा। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान नजर आए थे। कमाल की बात ये है कि ये फिल्म भी वहां रिलीज नहीं हो पाई थी लेकिन लोगों ने सबसे ज्यादा इसके बारे में सर्च किया है। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का कहना था कि इस फिल्म में मुसलमानों को गलत तरीके से पेश किया है।
पढ़ेंः ऐसी हो गई है मल्लिका शेरावत की हालत, किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने किया बेघर
इसके बाद अर्जुन कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का नंबर आता है। इसकी वजह इसका गाना 'थोड़ी देर' रहा क्योंकि इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर फरहान सईद और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया था। ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज की गई थी।
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' भी पाकिस्तान में काफी सर्च की गई। फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के बाद पाकिस्तान में रणबीर कपूर के फैंस बढ़े हैं और शायद इसलिए 'जग्गा जासूस' को वहां ओपनिंग वीक में 'बाहुबली-2' से अच्छी कलेक्शन मिली थी।