मनोरंजन और धर्म जगत की वो 6 खबरें, जो दिन भर रहेंगी चर्चा में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में कुछ विलेन ऐसे रहे हैं जो अपनी एक्टिंग से फिल्म में हीरो को भी पीछे छोड़ देते थे। उन्हीं में से एक हैं 'मौगैंबो' यानी अमरीश पुरी। अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को उस वक्त के पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने 39 साल की उम्र में फिल्म 'रेशमा और शेरा' (1971) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। डायरेक्टर सुभाष घई की ‘विधाता’ (1982) से वो बॉलीवुड की कमर्शियल फिल्मों में बतौर विलेन छा गए। फिर अगले साल आई ‘हीरो’ के बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। एक वक्त ऐसा भी आया जब अमरीश पुरी के बगैर कोई भी कमर्शियल फिल्म बनती ही नहीं थी।
पढ़ें: 'मोगैंबो' को देख असल जिंदगी में खौफ खाते थे लोग, फिल्मों के लिए छोड़ दी थी 21 साल पुरानी नौकरी
प्रियंका और निक जोनस पहुंचे मुंबई
प्रियंका और कथित तौर पर उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस मुंबई पहुंच गए हैं। कल रात उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन इस दौरान प्रियंका ने पेपराजी को देखकर इग्नोर कर दिया। ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि प्रियंका और निक जोनस अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और अब निक प्रियंका की मां से मुलाकात करने वाले हैं। ऐसे में अब देखना है कि प्रियंका क्या वाकई निक जोनस को अपने घरवालों से मिलवाएंगी।
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से रिश्ते की बात खुलेआम की कबूल, सबूत भी देख लीजिए
IIFA अवॉर्ड शो का आज से बैंकॉक में आगाज हो रहा है। इस बार IIFA अवॉर्ड्स 24 जून तक चलने वाले हैं। इस साल अवॉर्ड शो में रणबीर कपूर, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, बॉबी देओल, कृति सेनन, यूलिया वंतूर, रेखा, आयुष्मान खुराना, अनिल कपूर समते कई सितारे परफॉर्मे करेंगे। शाहिद कपूर भी परफॉर्म करने वाले थे, मगर रिहर्सल के दौरान पीठ पर चोट के कारण अब वो परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।
रोहित शेट्टी के शो के लिए सभी कंटेस्टेंट फाइनल हो गए हैं । इसमें 'बालिका वधू' से लेकर भारती तक शामिल होंगी । कंटेस्टेंट जोडि़यों में नजर आएंगे । कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनके बारे में शायद आपने सोचा भी नहीं होगा ।