अभिनेत्री कंगना रनौत की अगली फिल्म 'तेजस' की शूटिंग दिसंबर में शुरू होने वाली है। इसकी घोषणा खुद फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर की है। कंगना इस फिल्म में एक भारतीय वायुसेना की पायलट का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला कर रहे हैं जबकि इसके निर्देशन की जिम्मेदारी है सर्वेश मेवाड़ा के पास। कंगना बताती हैं कि इस फिल्म की कहानी बहुत जोश भरने वाली है। उन्होंने कहा, 'मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। जिस वर्दी को पहन कर आदमी और औरतें हर रोज अपना कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बलिदान देते हैं।'
दिसंबर से शुरू होगी कंगना की इस फिल्म की शूटिंग, फैमिली मैन संग दिखेंगी समांथा समेत मनोरंजन की पांच फटाफट खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम्या ने समाज को छोटी सोच वाला बताया
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी आज के समाज की सोच को बहुत छोटा बताती हैं। उनका कहना है कि लोग आज भी नहीं चाहते कि कोई भी महिला अपने जीवन के बड़े फैसले खुद ले सके। दरअसल काम्या को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने इस साल फरवरी में ही अपने प्रेमी शलभ डांग से शादी रचाई है। इससे पहले उन्होंने बंटी नेगी से शादी की थी। सात साल पहले इन दोनों का तलाक हो चुका है। काम्या कहती हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि दूसरे परिवारों में तलाक लेने या फिर अपने पति से अलग होने की कोई जगह नहीं होती। कोई कह रहा है कि तलाक बहुत ही दर्दनाक शब्द है। भगवान न करे किसी के साथ हो। वह कहती हैं कि समाज में इन शब्दों को एक गाली के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अगर कोई तलाक लेता है या फिर अपने बच्चों को अकेले पालना चाहता है और नई जिंदगी शुरू करना चाहता है तो वे उसका समर्थन नहीं कर सकते।
मजेदार किरदार करना चाहती हैं चित्रांगदा
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह इस समय सुजॉय घोष की फिल्म 'बॉब बिस्वास' का हिस्सा हैं। वह इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ काम कर रही हैं। चित्रांगदा कहती हैं, 'मुझे सुजॉय घोष की फिल्में बहुत पसंद हैं। वह ज्यादातर कोलकाता पर आधारित फिल्में बनाते हैं और यह फिल्म तो पूरी कोलकाता में ही शूट हुई है। इसके अलावा मैं कुछ अच्छी कहानियों का इंतजार करती रहती हूं। हर कलाकार चाहता है कि वह हमेशा काम करता रहे। कोई नहीं चाहता कि वह काम न करे। लेकिन, यह उस पर निर्भर करता है कि आपके पास काम किस प्रकार का आ रहा है। मुझे अक्सर एक ही तरह के किरदार मिलते रहते हैं इसलिए करने में मजा ही नहीं आता।'
किसी नियम में नहीं बंधना चाहतीं मीरा चोपड़ा
अभिनेत्री मीरा चोपड़ा अभिनय के किसी बंधन में नहीं बंधना चाहती। वह कहती हैं कि उनके दिमाग में कुछ ऐसा नहीं चल रहा है कि वह इस तरह का कोई किरदार नहीं करेंगी। वह कहती हैं कि किसी भी किरदार को चुनने का उनका तरीका सिर्फ उनके दिल से गुजरता है। अगर उनका दिल कहता है तो वह कोई भी किरदार करती हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने कुछ पटकथाएं पढ़ी हैं लेकिन उन्हें पढ़ कर उनके अंदर कोई उत्साह नहीं जगा। मीरा के हिसाब से सही और गलत का कोई फॉर्मूला नहीं है। अगर कोई इंसान एक दिन शूटिंग पर जाता है। दूसरे दिन वह जागता है और दो बार सोचता है तो वह उसे नहीं करना चाहिए। किरदार कोई भी हो लेकिन उसमें एक उत्साह हो।
समांथा ने शुरू की 'द फैमिली मैन 2' की डबिंग
चर्चित वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है और इसके लिए इस सीजन में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री समांथा अक्कीनेनी ने अपने हिस्से की डबिंग शुरू कर दी है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डबिंग स्टूडियो की एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने लिखा, 'द फैमिली मैन सीजन 2 की डबिंग कर रही हूं। यह एक बहुत ही शानदार सफर होने वाला है। धन्यवाद राज निदिमोरू और कृष्णा डीके।' यह एक जासूस की कहानी है जो एक तरफ तो एक आदर्श पारिवारिक आदमी होने का किरदार निभाता है। और, दूसरी तरफ वह एक बेहतरीन जासूस बनकर देश सेवा भी करता है। सीरीज में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें: पिता की तरह ही फिल्ममेकिंग के दौरान निधि को हुआ प्यार, जे पी दत्ता की बेटी की शादी पक्की