फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया के इंटरव्यू के बाद सुशांत की बहन ने डिलीट किया अपनी मां के लिए लिखा पोस्ट, अब हो रहा है वायरल

Fri, 28 Aug 2020 04:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 28 Aug 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor sister deleted her post on mother suffering from depression resurfaces social media after Rhea Chakraborty statements
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/shwetasinghkirti, instagram/rhea_chakraborty

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के बीच गुरूवार का दिन इस मामले में बेहद खास रहा। इस मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती मीडिया के सामने आईं और कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मां की मानसिक बीमारी के बारे में भी ढेर सारी बातें बताई। वहीं रिया चक्रवर्ती के इस खुलासे के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने सोशल मीडिया पर मानसिक बीमारी को लेकर एक पोस्ट लिखा जिसको उन्होंने तुरंत डिलीट कर दिया।

Sushant Singh Rajput death case late actor sister deleted her post on mother suffering from depression resurfaces social media after Rhea Chakraborty statements
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty

दरअसल रिया चक्रवर्ती ने अपने मीडिया इंटरव्यू में बताया कि उनके मिलने से पहले से ही सुशांत सिंह राजपूत मानसिक बीमारी से ग्रस्त थे। इसके पीछे की वजह से रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता की मां का जल्दी निधन हो जाना बताया। उन्होंने कहा, 'उनकी जो मां थीं वह जल्दी गुजर गई थीं। उनसे वह बहुत प्यार करते थे। मुझे लगता है कि उनके डिप्रेशन का बड़ा कारण यह था कि वह अपनी मां के बिना जी नहीं सकते थे। वह भी मानसिक बीमारी का शिकार थीं। उनको भी डिप्रेशन था जिसकी वजह से वह नहीं रहीं।' 

Sushant Singh Rajput death case late actor sister deleted her post on mother suffering from depression resurfaces social media after Rhea Chakraborty statements
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram: @ItsSSR/ shwetasinghkirt

रिया चक्रवर्ती के इस बयान के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकांउट पर डिप्रेशन और मानसिक बीमारी को लेकर एक पोस्ट साझा किया था, जिसको उन्होंने कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया था। हालांकि उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। रिया चक्रवर्ती के फैंस उस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor sister deleted her post on mother suffering from depression resurfaces social media after Rhea Chakraborty statements
रिया चक्रवर्ती, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram- rhea_chakraborty, shwetasinghkirti

श्वेता सिंह कीर्ति के पोस्ट का वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में लिखा है, 'डिप्रेशन की वजह से मैंने अपनी मां को खो दिया। मैं किसी को भी इस बीमारी से पीड़ित नहीं देखना चाहती हूं और इसलिए मैं एक संभावित समाधान के साथ आई हूं। मैं सैन फ्रांसिस्को में एक रामाना आश्रम खोलने की योजना बना रही हूं, जोकि सबके लिए खुला रहेगा। लेकिन यह विशेष रूप से डिप्रेशन से पीड़ित लोगों के लिए होगा।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor sister deleted her post on mother suffering from depression resurfaces social media after Rhea Chakraborty statements
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Instagram; shwetasinghkirti

इस पोस्ट को श्वेता सिंह कीर्ति ने कुछ देर बार अपने फेसबुक अकाउंट से डिलीट कर दिया, लेकिन इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिया चक्रवर्ती के फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने श्वेता सिंह कीर्ति के पोस्ट के स्क्रीनशॉट को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, 'सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपना फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दिया जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने डिप्रेशन की वजह से अपनी मां को खो दिया था। वह हर समय झूठ बोल रही हैं, रिया सही हैं।'



पढ़ें: पिता की तरह ही फिल्ममेकिंग के दौरान निधि को हुआ प्यार, जे पी दत्ता की बेटी की शादी पक्की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed