फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया ने दावा किया पेरिस में सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकले, फैंस ने डिज्नीलैंड का वीडियो दिखाकर पूछा सवाल

Fri, 28 Aug 2020 03:44 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 28 Aug 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty claims Sushant Singh Rajput did not leave his room in Paris but actor video viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : twitter@itsSSR

सुशांत सिंह राजपूत केस में कई आरोपों का सामना कर रहीं रिया चक्रवर्ती अब अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने यूरोप यात्रा को लेकर लंबी बातचीत की। रिया ने बताया कि वो लोग तीन दिन पेरिस में ठहरे थे लेकिन सुशांत कमरे से बाहर ही नहीं निकले। रिया के इस दावे पर सुशांत के फैंस ने सवाल उठाए हैं।

Rhea Chakraborty claims Sushant Singh Rajput did not leave his room in Paris but actor video viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : twitter@itsSSR

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें वो डिज्नीलैंड पेरिस में घूमते नजर आ रहे हैं। ना केवल सुशांत पेरिस में घूम रहे हैं बल्कि एंजॉय करते दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'रिया तो कह रही थीं कि वो पेरिस में ठीक नहीं थे और वह कमरे से बाहर नहीं निकले।'

Rhea Chakraborty claims Sushant Singh Rajput did not leave his room in Paris but actor video viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

एक यूजर ने लिखा कि 'रिया के मुताबिक पेरिस में सुशांत सिंह राजपूत ने तीन दिन तक खुद को कमरे में बंद कर लिया था। यह बहुत बड़ा झूठ है। यह सबूत है। उनकी मुस्कुराहट और भावनाओं को देखो। वह डिप्रेशन में नहीं हो सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty claims Sushant Singh Rajput did not leave his room in Paris but actor video viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

एक अन्य ने सुशांत का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि 'उसने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत पेरिस में तीन दिन तक केवल कमरे में ही थे और वो बाहर नहीं निकले। फिर ये क्या है?'

विज्ञापन
Rhea Chakraborty claims Sushant Singh Rajput did not leave his room in Paris but actor video viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे। उससे पहले उन्हें 2013 में भी डिप्रेशन जैसी चीजें हुई थीं। तब वो मनोवैज्ञानिक से मिले थे और दवाइयां भी ली थीं। पेरिस से जब वो लोग स्विट्जरलैंड पहुंचे तब सुशांत काफी खुश थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed