फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की तरह ही फिल्ममेकिंग के दौरान निधि को हुआ प्यार, जे पी दत्ता की बेटी की शादी पक्की

Fri, 28 Aug 2020 03:11 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 28 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
JP Dutta daughter Nidhi Dutta celebrates her mehendi ceremony will get married with Binoy Gandhi
निधि दत्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘गुलामी’, ‘बॉर्डर’ और ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्माता निर्देशक जेपी दत्ता और अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी की बेटी निधि दत्ता इस दिसंबर निर्देशक बिनॉय गांधी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। निधि की मेहंदी समारोह में भी खूब नाच गाना हुआ।

JP Dutta daughter Nidhi Dutta celebrates her mehendi ceremony will get married with Binoy Gandhi
निधि दत्ता के हाथों की मेहंदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मेहंदी समारोह के तुरंत बाद निधि ने बताया कि उन्होंने Covid-19 और आंशिक लॉकडाउन के बावजूद सगाई का फैसला इसलिए किया क्योंकि एक परिवार के रूप में, हम हमेशा भगवान गणेश की उपस्थति वाले 11 दिनों के दौरान सभी शुभ कार्यों को करते हैं और यह एक ऐसी परंपरा है जिसे मेरे माता-पिता कायम रखना चाहते हैं। इसलिए हमारी सगाई बप्पा के आशीर्वाद से लगभग 25 लोगों की एक छोटी सभा में होनी तय हुई।”

JP Dutta daughter Nidhi Dutta celebrates her mehendi ceremony will get married with Binoy Gandhi
जेपी दत्ता, निधि दत्ता - फोटो : instagram: nidhiduttaofficial

अपनी प्रेम कहानी और बिनॉय के साथ अपने रिश्ते के बारे में निधि कहती हैं, 'मेरे माता-पिता की प्रेम कहानी और हमारे बीच बहुत सारी समानताएं हैं। मॉम और डैड की मुलाकात सरहद नामक एक फिल्म से हुई, जो कि डैड द्वारा निर्देशित थी और मॉम उसमें अभिनय कर रही थीं। हालांकि वह फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हुई, पर वह फिल्म मेरे मॉम-डैड को साथ ले आयी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
JP Dutta daughter Nidhi Dutta celebrates her mehendi ceremony will get married with Binoy Gandhi
निधि दत्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निधि आगे कहती हैं, 'बिनॉय को हमारी कंपनी के लिए एक फिल्म का निर्देशन करना था और मुझे उसमें अभिनय करना था। फिर से, वह फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हुई, लेकिन हमारी खुशी की शुरुआत वहां से हुई। बिनॉय मेरी मुस्कान का कारण है, मेरा सपोर्ट सिस्टम है।'

विज्ञापन
JP Dutta daughter Nidhi Dutta celebrates her mehendi ceremony will get married with Binoy Gandhi
निधि दत्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निधि के साथ अपने बंधन के बारे में बात करते हुए, बिनॉय कहते हैं, 'निधि मेरा ब्रह्मांड है। वह मुझे हर तरह से बेहतर महसूस कराती है। अगर मैं खुश रहना चाहता हूं, तो मैं उसे फोन करता हूं। अगर मैं किसी चीज से दुखी हूं, तो मैं फोन करता हूं। यदि कुछ स्क्रिप्ट का विचार है, तो मैं उसे फोन करता हूं। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मार्गदर्शक है।'

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: सोशल मीडिया पर रिया को इंसाफ दिलाने की उठी अपील, राम गोपाल वर्मा ने भी की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed