फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेखर कपूर बने FTII के अध्यक्ष और सुहाना खान ने रंगभेद करने वालों पर कसा तंज, पांच बड़ी खबरें

Wed, 30 Sep 2020 09:05 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनेमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनेमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 30 Sep 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Top Five News Of Bollywood Shekhar Kapoor FTII Suhana Khan Sushant Singh Rajput Hathras Gangrape
शेखर कपूर, सुहाना खान - फोटो : Twitter/Instagram

फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) सोसाइटी का अध्यक्ष और FTII गवर्निंग काउंसिल का चेयरमैन बनाया गया है। शेखर कपूर सिनेमा की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। शेखर कपूर की मासूम, बैंडिट क्वीन, मिस्टर इंडिया, एलिजाबेथ और  बैंडिट क्वीन, सिनेमा के इतिहास में दर्ज फिल्मे हैं। शेखर कपूर ने न सिर्फ फिल्मों बल्कि टीवी पर भी अपना जलवा बिखेरा है। शेखर ने एक तरफ जहां कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया तो वहीं छोटे पर्दे पर भी अलग कार्यक्रमों के जरिए चर्चा में रहे। 



FTII सोसाइटी के अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बने शेखर कपूर

Top Five News Of Bollywood Shekhar Kapoor FTII Suhana Khan Sushant Singh Rajput Hathras Gangrape
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एम्स के मेडिकल बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा है कि AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने CBI को अपनी रिपोर्ट दे दी है। हालांकि अभी इस केस की जांच की जा रही है, ऐसे में इस जानकारी को किसी के साथ साझा नहीं किया जा सकता है। हम मीडिया में चल रही किसी भी अटकलों की पुष्टि नहीं करते हैं।

AIIMS मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष बोले- 'सीबीआई को सौंप दी है रिपोर्ट, मीडिया अटकलों की पुष्टि नहीं करते'

Top Five News Of Bollywood Shekhar Kapoor FTII Suhana Khan Sushant Singh Rajput Hathras Gangrape
हाथरस मामले पर बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रिया - फोटो : Instagram: @kanganaranaut @akshaykumar

उत्तरप्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने की कोशिश की गई। हालांकि उस समय तो युवती बच गई लेकिन कुछ दिन बाद वो जिंदगी की जंग हार गई। ये घटना इतनी विभत्स है कि हर किसी का सुनकर खून खौल रहा है। आम से लेकर खास तक हर शख्स अब युवती के लिए इंसाफ और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से कंगना रणौत से लेकर अक्षय कुमार तक सभी ने आरोपियों को ऐसी सजा देने की मांग की है जिससे कि ऐसा करने वालों की रूह तक कांप जाए।

हाथरस गैंगरेप मामले पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, दोषियों को कड़ी सजा देने की कर रहे मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five News Of Bollywood Shekhar Kapoor FTII Suhana Khan Sushant Singh Rajput Hathras Gangrape
अक्षत उत्कर्ष - फोटो : facebook : @akshat.utkarsh

एक तरफ अभी तक बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि एक और कलाकार की मौत का केस सामने आया है। बिहार के एक नवोदित कलाकार अक्षत उत्कर्ष की मुंबई के अंधेरी इलाके में संदेहास्पद मौत हो गई है। अक्षत ने रविवार की रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अक्षत के परिजनों का कहना है कि नवोदित अभिनेता का मर्डर हुआ है।

Akshat Utkarsh:अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मौत, परिजनों ने मुंबई पुलिस पर लगाए आरोप

विज्ञापन
Top Five News Of Bollywood Shekhar Kapoor FTII Suhana Khan Sushant Singh Rajput Hathras Gangrape
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2

रंगभेद देश और दुनिया में एक बड़ा मुद्दा है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में इसका असर देखा जाता रहा है। अब फिल्मी सितारे भी इसे लेकर खुलकर बात करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग तमाम सेलिब्रिटीज का या उनके बच्चों का रंग को लेकर कई बार मजाक बनाते हुए देखे जाते रहे हैं। अब हाल ही में ऐसे लोगों को शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने करारा जवाब दिया है। सुहाना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसके जरिए उन्होंने रंग को लेकर मजाक बनाने वाले लोगों को जमकर लताड़ लगाई है।

सुहाना खान ने 'काली' बोलने पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कमेंट्स साझा कर कहा 'मैं खुश हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed