केरल उच्च न्यायालय पहुंचीं सनी लियोनी
58 की उम्र में राजीव कपूर का निधन और सनी लियोनी पहुंचीं केरल हाईकोर्ट, पांच खबरें
58 साल की उम्र में राजीव कपूर का निधन
राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कुछ महीने पहले ही ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस दुख से परिवार अभी बाहर भी नहीं निकल पाया था कि राजीव कपूर परिवार को सदमा देकर चले गए।
पंचतत्व में विलीन हुआ राजीव कपूर का पार्थिव शरीर, नम आंखों से कपूर परिवार ने कहा अलविदा
कंगना रणौत बोलीं- मेरे जैसी अभिनेत्री पूरे ब्रह्मांड में नहीं
कंगना ने अपनी तुलना हॉलीवुड की बहुमुखी प्रतिभावान अभिनेत्री और गायिका मेरिल स्ट्रीप से की है। लिखा ‘बड़े परिवर्तन की चेतावनी, एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड पर ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है’।
मुंह मियां मिट्ठू बनीं कंगना रणौत, बोलीं- मेरे जैसी टैलेंटेड अभिनेत्री पूरे ब्रह्मांड में नहीं, ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक
'सरकार को नहीं खरीदना चाहिए दिलीप कुमार का पैतृक मकान'
अभिनेता दिलीप कुमार के पेशावर स्थित पैतृक मकान के मालिक के वकील ने प्रांतीय खैबर पख्तूनख्वा सरकार को 100 साल से अधिक पुरानी यह हवेली नहीं खरीदने की सलाह दी है, क्योंकि वह जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है और उसकी खरीद में काफी राशि खर्च होगी।
'सरकार को नहीं खरीदना चाहिए दिलीप कुमार का पैतृक मकान', वर्तमान मालिक के वकील ने कही ये बात
अनीता हसनंदानी ने बेटे को दिया जन्म
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर में मंगलवार को किलकारी गूंज उठी। अनीता एक प्यारे से बेटे की मां बन गई हैं। पति रोहित रेड्डी ने अनीता के गर्भावस्था के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी।
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म