फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Income Tax: शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, ये सितारे करोड़ों में करते हैं इनकम टैक्स भुगतान

Thu, 20 Apr 2023 03:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 20 Apr 2023 03:58 PM IST
सार

शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे सितारे सच्चे भारतीय की तरह इनकम टैक्स का भुगतान करते हैं। आइए जानते हैं कि ये सेलेब्स कितना टैक्स भरते हैं।

विज्ञापन
Top Most Highest Tax Payers of Bollywood From Shah Rukh Khan to Akshay Kumar
टैक्स देने में बेस्ट हैं ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के सितारे फिल्मों के साथ-साथ साइड बिजनेस, विज्ञापन समेत सोशल मीडिया से भी तगड़ी कमाई करते हैं। ये स्टार्स एक फिल्म के लिए लाख में नहीं बल्कि करोड़ में फीस चार्ज करते हैं। वहीं, ये सेलेब्स मोटी कमाई करने के साथ ही इनकम टैक्स भरकर एक सच्चे भारतीय होने का भी फर्ज अदा करते हैं। आपके चहेते एक्टर्स, आयकर विभाग को करोड़ों में टैक्स देते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा सितारा कितने टैक्स का भुगतान करता है।

Top Most Highest Tax Payers of Bollywood From Shah Rukh Khan to Akshay Kumar
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हालिया आंकड़ों की बात करें तो, सबसे ज्यादा टैक्ट भरने वाले भारतीय सितारों की लिस्ट में अक्षय कुमार नंबर वन पर हैं। खिलाड़ी कुमार एक साल में कई फिल्मों के साथ पर्दे पर आते हैं। साथ ही कई ब्रांड का विज्ञापन भी करते हैं। बीते साल अक्षय कुमार को सबसे ज्यादा टैक्स भुगतान करने वाले सितारों की लिस्ट में नंबर वन पर रखा गया, जिसके लिए वह सम्मानित भी हुए। अक्षय कुमार बीते पांच साल से सबसे ज्यादा टैक्स भुगतान करने वाले सितारे रहे हैं। एक्टर की सालाना कमाई लगभग दो सौ से पांच सौ करोड़ रुपये के बीच है। अक्षय कुमार ने साल 2017 में 29.5 करोड़ रुपये इनकम टैक्स का भुगतान किया था।

Top Most Highest Tax Payers of Bollywood From Shah Rukh Khan to Akshay Kumar
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सबसे अमीर सितारों में से एक शाहरुख खान भी अपने बेहतरीन नागरिक होने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। एक्टर ने तीन साल बाद फिल्म 'पठान' के साथ पर्दे पर वापसी की और छप्पर फाड़ कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इसके अलावा शाहरुख कई विज्ञापनों का चेहरा हैं, और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी कि 'केकेआर' के मालिक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2018-19 में किंग खान ने करीब 70 करोड़ रुपए आयकर विभाग में जमा कराए थे। 

Sanjay Leela Bhansali: हॉलीवुड एजेंसी संग संजय लीला भंसाली ने की डील, विदेशी धरती पर दिखाएंगे अपनी 'लीला'

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Most Highest Tax Payers of Bollywood From Shah Rukh Khan to Akshay Kumar
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी हर साल टैक्स भरते हैं। 80 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक पर बोलबाला है। एक्टर फिल्मों के अलावा विज्ञापनों में नजर आते हैं। साथ ही टेलीविजन के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को भी होस्ट करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो, अमिताभ बच्चन ने फाइनेंशियल ईयर 2018-19 में तकरीबन 70 करोड़ रुपये टैक्स का भुगतान किया था। 

Kangana Ranaut: विराट अंकल मैं वामिका संग डेट पर जाऊं? प्लेकार्ड को देखकर भड़कीं कंगना रनौत ने यूं किया रिएक्ट

विज्ञापन
Top Most Highest Tax Payers of Bollywood From Shah Rukh Khan to Akshay Kumar
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'भाईजान' सलमान खान मोटी फीस से ज्यादा प्रॉफिट शेयरिंग में भरोसा रखते हैं। विज्ञापन, फिल्म, बिजनेस और रियलिटी शो 'बिग बॉस' को होस्ट करने वाले दबंग खान का बैंक बैलेंस काफी ज्यादा है। करोड़ों की फीस वसूलने वाले भाईजान भी टैक्स भुगतान करने से नहीं चूकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो, सलमान खान लगभग 44 करोड़ रुपये टैक्स अदा करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed