रगमंच कलाकार और कन्नड़ फिल्म अभिनेता कृष्णे गौड़ा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ड्रामा ‘मुख्यमंत्री’ में एक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रियता पाने वाले गौड़ा (80) लगभग एक महीने पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे। उनका अस्पताल में लगभग 20 दिनों तक इलाज चलता रहा था। वह इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक भी हो गये थे। हालांकि, उन्हें फिर से सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौड़ा ने टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में भी काम किया था, जिनमें से ज्यादातर में वह चरित्र अभिनेता की भूमिका में नजर आए थे।
पांच खबरें: कर्नाटक के रंगमंच कलाकार कृष्णे गौड़े का निधन और अक्षय कुमार का कोरोना में 3600 डांसर्स को मासिक राशन का आश्वासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फाउंडेशन के डांसर्स के लिए राशन का इंतजाम किया है। दरअसल, गणेश आचार्य अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में कोरियोग्राफी कर रहे हैं। इसी के चलते दोनों का मिलना होता रहता है। वहीं बातचीत के दौरान अक्षय ने गणेश से पूछ लिया कि उन्हें तोहफे में यदि कुछ चाहिए तो। इसपर गणेश आचार्य उनसे 1600 जूनियर कोरियॉग्रफर और बुजुर्ग डांसर्स और 2000 बैकग्राउंड डांसर्स के लिए मासिक राशन देने के लिए कहते हैं। बस फिर क्या था अक्षय तुरंत मदद के लिए तैयार हो जाते हैं।
कोरोना में सहायता: अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ, 3600 डांसर्स को देंगे महीने भर का राशन
लोकप्रिय अभिनेता दिवंगत राजन पी देव के बेटे उन्नी देव को अपनी पत्नी प्रियंका की मौत के सिलसिले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। तिरुवनंपुरम के समीप वेम्बयाम में अपने घर में प्रियंका 12 मई को फांसी पर लटकी पायी गयी थीं। एक दिन पहले ही प्रियंका (26) ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करायी थी।
मलयालम अभिनेता गिरफ्तार: पत्नी की आत्महत्या मामले में उन्नी देव अरेस्ट, घरेलू हिंसा का आरोप
महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवड में मंगलवार को 24 वर्षीय एक व्यक्ति मराठी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के घर में कथित रूप से घुस गया और हाथापाई कर उनके पिता को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पिंपरी चिंचवड थाने के इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय यह व्यक्ति हाथ में खिलौने वाली बंदूक और चाकू लेकर अपार्टमेंट की छत पर चढ़ गया।
महाराष्ट्र: नकली बंदूक-चाकू लेकर मराठी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के घर में घुसा शख्स, हाथापाई में पिता घायल
देसी एनीमेशन हर साल दहाई के अंकों में तरक्की कर रहा है। इसी का नतीजा है कि बड़े परदे से छोटे परदे पर पहुंच चुके सलमान खान अब एनीमेशन में भी एंट्री ले चुके हैं। सलमान ने अपने भाई अरबाज के साथ मिलकर अपनी हिट फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ की एनीमशन सीरीज बना दी है। सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खरीद ली है और जल्द ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान होने वाला है।
Dabangg: सलमान की एनीमेशन का काउंटडाउन शुरू, तगड़ा मुनाफा बटोर रही इस इंडस्ट्री से भी लेंगे हिस्सा