फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: IFFLA अवॉर्ड में तमिल फिल्म को मिला पुरस्कार और जरीन खान की मां अस्पताल में हुईं भर्ती

Fri, 28 May 2021 01:51 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 28 May 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
top news female directors movies performed in Indian Film Festival award and zareen khan mother hospitalized
इफ्ला, जरीन खान

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) ने आज अपने ग्रैंड जूरी विजेताओं और फेस्टिवल के 19वें संस्करण के लिए ऑडियंस अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। कोरोना के मद्देनजर इसका आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया था। भारत में यह 20 से 27 मई तक चला। बता दें कि इंडिया में इसे पहली बार आयोजित किया गया। इस साल के समारोह में कुल 40 प्रभावशाली फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें दो वर्ल्ड, आठ नॉर्थ अमेरिकन, पांच यूएस और 18 लॉस एंजिल्स प्रीमियर शामिल हैं। 17 भाषाओं में दिखाई गई फिल्मों में 16 महिला निर्देशित फिल्में रहीं। कैलिफोर्निया और भारत दोनों ही देशों में इस उत्सव को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।



तमिल फिल्म ने जीता अवार्ड
तमिल निर्देशक थमिज की पहली फिल्म 'सेठथुमन (Seththumaan)' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता। इस दौरान जूरी ने कहा ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ग्रैंड जूरी पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को मिला, जिसने हमें फिल्म निर्माण और नाटकीयता दोनों के मामले में काफी प्रभावित किया। यह एक अभूतपूर्व विशेषता है जो कोमल और प्रभावशाली, दिल और हिम्मत के साथ की गई है। यह एक ही समय में स्पष्ट, परिपक्व और जटिल है।’ इसके साथ ही जूरी ने थमिज को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

IFFLA: इस साल दिखा महिला निर्देशकों का दबदबा, तमिल मूवी को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

top news female directors movies performed in Indian Film Festival award and zareen khan mother hospitalized
जरीन खान-परवीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की मां परवीन खान को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। उनकी मां की डेढ़ महीने से तबीयत खराब है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मुझे पता है कि मुझे थोड़ी देर हो गई है, लेकिन मेरे जन्मदिन और ईद के लिए आपने जो प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे खेद है कि मैं व्यक्तिगत रूप से हर किसी के मैसेज का जवाब नहीं दे पा रही हूं।'

बॉलीवुड: जरीन खान की मां अस्पताल में हुईं भर्ती, कहा- अपनी दुआओं में याद करें

top news female directors movies performed in Indian Film Festival award and zareen khan mother hospitalized
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हुईं, यहां उनकी बोन सर्जरी की गई। खबरों की मानें तो यह सर्जरी लगभग तीन घंटे तक चली। इस सर्जरी में बोन मेरो से कैंसर संबंधी बोन निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान अस्पताल में अनुपम खेर भी मौजूद रहे।

इलाज: मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुईं किरण खेर, लगभग तीन घंटे चली बोन सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
top news female directors movies performed in Indian Film Festival award and zareen khan mother hospitalized
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को पिछले हफ्ते तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि रविवार को अनुराग कश्यप के सीने में दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में ले जाया गया। खबरों के अनुसार निर्देशक के सीन में दर्द और तकलीफ की जांच हुई तो पता चला कि उनके दिल में ब्लॉकेज है। ऐसे में डॉक्टर्स ने उनके एंजियोप्लास्टी की। इसके बाद सर्जरी की गई।

बॉलीवुड: हार्ट में ब्लॉकेज के बाद अनुराग कश्यप ने करवाई एंजियोप्लास्टी, डॉक्टर्स ने दी आराम करने की सलाह

विज्ञापन
top news female directors movies performed in Indian Film Festival award and zareen khan mother hospitalized
कमाल राशिद खान - फोटो : Social media

कमाल राशिद खान पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि उनके ऊपर मुकदमा इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने सलमान की फिल्म ‘राधे’ का रिव्यू खराब किया था। लेकिन, सलमान के वकील के बयान के मुताबिक, ‘ये मुकदमा प्रतिवादी के लगातार उन अपमानजनक आरोपों के चलते किया गया है जिसमें वह सलमान खान को भ्रष्ट बताते रहे हैं और उनके ब्रांड बीइंग ह्यूमन का संबंध धोखाधड़ी, बेईमानी और मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ते रहे हैं।’

KRK-Salman Case: मामला फिल्म ‘राधे’ के रिव्यू का नहीं, बीइंग ह्यूमन को बदनाम करने की कोशिश का निकला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed