सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: पोर्नोग्राफी मामले में कोर्ट ने राज कुंद्रा को दी अंतरिम राहत और आर्थिक बदहाली का शिकार हुईं सलमान की को-स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
top news interim relief to Raj Kundra in pornography case and Salman  co-star became a victim of financial trouble
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को साइबर संबंधित पोर्नोग्राफी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा को अंतरिम राहत दी है और उनके जमानत की सुनवाई 25 अगस्त तक के लिए सुरक्षित कर ली है। बता दें कि राज कुंद्रा ने साल 2020 में साइबर पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में जमानत की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पिछली बार सत्र अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके फैसले के खिलाफ राज कुंद्रा ने उच्च न्यायालय से राहत की अपील की थी। अब कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दे दी है और 25 अगस्त को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।


पोर्नोग्राफी केस: बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा को दी अंतरिम राहत, 25 अगस्त को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
 
Trending Videos
top news interim relief to Raj Kundra in pornography case and Salman  co-star became a victim of financial trouble
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर आए दिन ट्विटर पर कोई न कोई ऐसी बात कह देती हैं, जिसकी वजह से वो विवादों से घिर जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए तालिबानी आतंकियो की तुलना हिंदुत्व से कर दी। उनके इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मुहिम छिड़ गई है।


#ArrestSwaraBhasker: स्वरा भास्कर ने हिंदुत्व से की तालिबानी आतंकियों की तुलना, भड़के यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
top news interim relief to Raj Kundra in pornography case and Salman  co-star became a victim of financial trouble
किम मिन क्यूंग - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ कोरिया की मशहूर अदाकारा किम मिन क्यूंग 16 अगस्त को 61 साल की उम्र में इस दुनिया से हमेशा हमेशा के लिए चली गईं। अभिनेत्री के निधन की खबर साउथ कोरिया के एक पोर्टल ने दी थी। उनसे इस बात की जानकारी मिली थी कि किम ने सियोल के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी लेकिन किस वजह से उनका निधन हुआ इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।


अवसान: नहीं रहीं के-ड्रामाज की मशहूर अदाकारा किम मिन क्यूंग, इन फिल्मों और सीरीज में आईं थीं नजर
 
top news interim relief to Raj Kundra in pornography case and Salman  co-star became a victim of financial trouble
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के गलियारों में बीते काफी महीनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के इश्क की चर्चा हो रही है। लेकिन इन दोनों ने ही कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि ये दोनों एक रिश्ते में हैं। परंतु वो कहावत तो अपने सुनी होगी प्यार और तकरार कितना भी छुपा लो सामने आ ही जाता है और ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड की शीला कटरीना और उरी अभिनेता विक्की कौशल के साथ भी। अब कई रिपोर्ट्स में दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली है।


सोशल मीडिया: विकी कौशल और कटरीना कैफ ने चुपके से कर ली सगाई? देखें तस्वीरें
 
विज्ञापन
top news interim relief to Raj Kundra in pornography case and Salman  co-star became a victim of financial trouble
सलमान खान, सुनीता शिरोल - फोटो : Social media
कोरोना वायरस के प्रकोप ने हर क्षेत्र को प्रभावित किया। इस दौरान कई लोगों की नौकरियां छूटीं, व्यापार में उनको लाखों रुपयों का घाटा सहन करना पड़ा। इस महामारी के प्रभाव से कलाकार भी अछूते नहीं रहे। कई एक्टर्स को कोरोना महामारी के कारण विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ एक्टर और बजरंगी भाईजान फिल्म में सलमान खान की को-स्टार रहीं सुनीता शिरोल को पहले से ही कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं महामारी ने उनकी परेशानियों को और भी बढ़ा दिया।


आर्थिक बदहाली का शिकार हुईं सलमान की को-स्टार सुनीता शिरोल, बोलीं 'आज मैं दुनिया के रहम और कर्म पर हूं'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed