{"_id":"60fda8d28ebc3e5883721f9d","slug":"top-news-mukesh-khanna-spoke-on-raj-kundra-case-and-actress-yashika-anand-became-had-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: राज कुंद्रा मामले पर मुकेश खन्ना ने रखी अपनी बात और अभिनेत्री याशिका आनंद हुईं सड़क हादसे का शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: राज कुंद्रा मामले पर मुकेश खन्ना ने रखी अपनी बात और अभिनेत्री याशिका आनंद हुईं सड़क हादसे का शिकार
Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुकेश खन्ना
- फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश खन्ना को इसलिए तो जाना जाता ही है क्योंकि उन्होंने शक्तिमान का किरदार निभाया था लेकिन उनके चर्चे एक बात को लेकर और होते हैं, वो है उनकी बेबाक और स्पष्ट राय रखने की आदत। शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा को पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के आरोप में 11 अन्य लोगों के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। मुकेश खन्ना ने इस बात पर भी अपनी राय बताई है।
यशिका आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में तमिल फिल्म अभिनेत्री यशिका आनंद (Yashika Aannand) एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यशिका अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं। उसी दौरान उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। बता दें, इस दुर्घटना मे यशिका की एक दोस्त की मौक पर ही मौत हो गई। वहीं यशिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसा: तेज रफ्तार के चलते 'बिग बॉस' फेम यशिका आनंद की गाड़ी का बिगड़ा संतुलन, बुरी तरह हुईं घायल
सड़क हादसा: तेज रफ्तार के चलते 'बिग बॉस' फेम यशिका आनंद की गाड़ी का बिगड़ा संतुलन, बुरी तरह हुईं घायल
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के मामले में हिरासत में चल रहे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर पल पल नई जानकारी सामने आ रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार राज कुंद्रा को लेकर नए खुलासे कर रही है। राज कुंद्रा के व्हाट्सएप चैट से भी बहुत सी चौंकाने वाले बात सामने आई है। बता दें कि राज कुंद्रा का नाम उनकी ही कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश कामत ने लिया था जिसे फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।
पोर्नोग्राफी केस: व्हाट्सएप चैट से हुआ राज कुंद्रा का पर्दाफाश, गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी से मची थी खलबली
पोर्नोग्राफी केस: व्हाट्सएप चैट से हुआ राज कुंद्रा का पर्दाफाश, गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी से मची थी खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन
टिस्का चोपड़ा, मीराबाई चानू
- फोटो : Instagram
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पहला पदक जीत कर देश का नाम रौशन कर दिया। उनकी इस जीत पर परिवार-रिश्तेदार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स और पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। मीराबाई चानू की इस उपलब्धि पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी और बताया कि उन्हें मीराबाई पर गर्व है। बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने भी मीराबाई चानू की जीत पर खुशी जाहिर की । इसके लिए उन्होंने एक पोस्ट साझा किया और जीत की बधाई दी।
गलत तस्वीर पोस्ट करने पर ट्रोल हुईं टिस्का चोपड़ा
हालांकि पोस्ट में उन्होंने एक भारी गलती कर दी जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल टिस्का ने मीराबाई चानू की जगह इंडोनेशिया की वेटलिफ्टर Aisah Cantika की तस्वीर साझा कर दी।
भूल: टिस्का चोपड़ा ने मीराबाई चानू की जगह लगी दी किसी और की तस्वीर, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
गलत तस्वीर पोस्ट करने पर ट्रोल हुईं टिस्का चोपड़ा
हालांकि पोस्ट में उन्होंने एक भारी गलती कर दी जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल टिस्का ने मीराबाई चानू की जगह इंडोनेशिया की वेटलिफ्टर Aisah Cantika की तस्वीर साझा कर दी।
भूल: टिस्का चोपड़ा ने मीराबाई चानू की जगह लगी दी किसी और की तस्वीर, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन
सलमान खान, आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग खान का इंडस्ट्री में बहुत रुतबा है। सलमान यारों के यार हैं और दुश्मनों के दुश्मन। जो भी उनसे दोस्ती रखता है उसके लिए सलमान जान तक देने को तैयार हो जाते हैं। उनकी यारी-दोस्ती के किस्से से हर कोई वाकिफ है। ज्यादातर सितारे सलमान को सलमान भाई कहकर बुलाते हैं ऐसे में क्या आप मान सकते हैं कि सलमान ने हाथ जोड़कर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया से माफी मांगी। अब आपके मन में ये ख्याल आ रहा होगा कि आखिर सलमान ने ऐसी कौन सी गलती कर दी जिसके लिए उन्हें आथिया से माफी मांगना पड़ा।
बॉलीवुड: इस गलती के लिए सलमान खान ने हाथ जोड़कर आथिया से मांगी माफी, सुनील शेट्टी ने दी ये प्रतिक्रिया
बॉलीवुड: इस गलती के लिए सलमान खान ने हाथ जोड़कर आथिया से मांगी माफी, सुनील शेट्टी ने दी ये प्रतिक्रिया