विद्या बालन की कविता
फुटपाथ पर आ गए इस शो के सितारे, विद्या बालन की नई कविता समेत एंटरटेनमेंट की इस वक्त की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़पति बनीं अंगूरी भाभी
टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabi Ji Ghar Par Hain) की मुख्य किरदार अंगूरी भाभी अचानक से तब करोड़पति बन गईं जब उनकी जिंदगी में अचानक से एक फकीर की एंट्री हुई। आगामी एपिसोड में फकीर अंगूरी से पानी मांगता है लेकिन अंगूरी पानी के बदले शरबत लाकर देती है। इतने में अंगूरी के पति तिवारी फकीर से अपना व्यापार बढ़ाने के बारे में बात कर लेते हैं। फकीर तिवारी को कहता है कि अपने अच्छे भाग्य के लिए वह सौ केले गरीबों को खिलाएं। तिवारी ऐसा ही कर देता है। और तत्काल में एक वकील अंगूरी के घर पर आता है और बताता है कि उसके अंकल ढाई करोड़ रुपये उसके लिए छोड़ गए हैं। अब अंगूरी इन पैसों को दान देना चाहती है जबकि तिवारी चाहता कि इस पैसे को अपने बिजनेस में लगाएं। तब फिर वह अंगूरी को ब्लैकमेल करके पैसे निकलवाने की व्यवस्था करता है।
शुरू हुई 'भाखरवड़ी' की शूटिंग
टीवी के कॉमेडी शो 'भाखरवाड़ी' (Bhakarwadi) की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। पिछले दिनों शो के एक दर्जी की कोरोना की वजह से हुए निधन और कुछ कर्मचारियों का कोरोना परीक्षण सकारात्मक आ जाने की वजह से कई दिन से शूटिंग बंद थी। इस शो की मुख्य अभिनेत्री भक्ति राठौर (Bhakti Rathore) ने बताया है कि शो की शूटिंग शुरू हो गई है। भक्ति कहती हैं, 'अगर हम जहां रहते हैं, उस बिल्डिंग में अगर कोई कोरोना पॉजिटिव आ जाता है तो क्या हम वहां रहना छोड़ देंगे? मुझे नहीं लगता कि इस महामारी की वजह से हमें काम रोकना चाहिए। हमें बस सतर्क रहने की जरूरत है और सावधानियां बरतने की जरूरत है। साथ ही हमें अपने अच्छे खान-पान पर ध्यान देना चाहिए।'
अपारशक्ति खुराना की ऊर्जा
अभिनेता अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने एक नया गीत 'घंटा' (Ghanta) रिलीज किया है। इस गीत को लेकर उनका कहना है कि वह बस हंसी मजाक में ही इस गीत के जरिए लोगों की ऊर्जा बढ़ाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि इस गीत ने उनका बचपन उन्हें याद दिला दिया है। वह कहते हैं कि जब स्कूल की घंटी बजती थी तो वह सब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आती थी। सब अपने तनाव, दुख, दर्द को भूलकर खुशी में नाचने लगते थे। यह गीत भी लोगों को आशावादी बनाता है। अपारशक्ति को आशा है कि लोगों को यह गीत जरूर पसंद आएगा।
एली अवराम को मिली वेब सीरीज
अभिनेत्री और मॉडल एली अवराम (Eli Evram) ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक वेब सीरीज 'सेवंथ सेंस' को साइन किया है। इ सीरीज को दुबई में अमीराती बिजनेसमैन सोहेल मोहम्मद अल जरूनी की देखरेख में फिल्माया जाना है। इस खबर की जानकारी देते हुए अली ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उस खुशी को कैसे बयां करना चाहिए। बस मुझे किरदार मिला है और मैं शूटिंग शुरू करना चाहती हूं। इस प्रोजेक्ट का निर्माण गौरंग (दोषी) सर कर रहे हैं। मुझे इसका हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है।'