बीते कुछ सालों में यूट्यूब की दुनिया में ऐसे कई वेब सीरीज रिलीज हुए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इन सीरीज को यूट्यूब पर न सिर्फ मिलियन में हिट्स मिले, बल्कि आईएमडीबी पर भी इनकी रेटिंग जबरदस्त रही। इनकी लोकप्रियता इस कदर रही कि मेकर्स इसका अगला सीजन ओटीटी प्लेटफार्म पर लेकर आए। चलिए आपको ऐसी ही कुछ सीरीज से रूबरू कराते हैं, जिनके अगले सीजन साल 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुए।
Top Web Series: यूट्यूब की इन वेब सीरीज की IMDB रेटिंग है जबरदस्त, लिस्ट में शामिल है कई बेहतरीन कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम 'एसपीरेंट्स' का हैं। 'एसपीरेंट्स' साल 2021 में टीवीएफ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन दोस्त अभिलाष, श्वेतकेतु (एसके) और गुरी की कहानी को दिखाया गया। इस सीरीज के पहले सीजन में पांच एपिसोड रिलीज किए गए थे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद सीजन 2 को मेकर्स ने इस साल प्राइम वीडियो पर रिलीज किया। दर्शकों ने सीजन 2 को भी खूब पंसद किया।
इस लिस्ट में दूसरा नाम रोमांटिक वेब सीरीज 'प्लीज फाइनड अटैच' है। इसका पहला सीजन यूट्यूब पर 2019 में रिलीज किया गया था। इस सीरीज में मुबंई में काम करने वाले सहकर्मी सान्या और शौर्य के बीच की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। ऑफिस और अपनी लाइफ के साथ-साथ वे अपने रिश्ते को कैसे संभालतें हैं, इसे बड़े खूबसूरती से दिखाया गया है। इस सीरीज के अब तक चार सीजन आ चुके हैं, जो अमेजन मिनी टीवी पर उपलब्ध हैं। इस लिस्ट में हॉस्टल डेज का नाम भी शामिल है, जिसके दो सीजन रिलीज किए गए।
Parineeti Chopra: परिणीति ने खास अंदाज में मां को दी जन्मदिन की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये प्यारा मैसेज
इस लिस्ट में अगली सीरीज 'कॉलेज रोमांस' हैं, जिसका पहला सीजन साल 2018 में टीवीएफ के यूट्यूब के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। कॉलेज के दोस्तों और उनकी लव लाइफ पर आधारित ये सीरीज इतनी पॉपुलर हुई कि इसके अगले तीन सीजन मेकर्स ने सोनी लिव पर रिलीज किए। इस सीरीज में मनजोत सिंह, अपूर्व अरोड़ा, गगन अरोड़ा, केशव साधना, श्रेया मेहा जैसे कलाकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस साल इसका फिनाले सीजन रिलीज किया गया।
Salaar: 'सलार' की सफलता पर पहली बार बोले सुपरस्टार प्रभास, फैंस को इस अंदाज में कहा शुक्रिया
इसके अलावा यूट्यूब पर कुछ सीरीज ऐसी भी रिलीज हुई, जिनके सिर्फ एक ही सीजन आएं, लेकिन दर्शकों के बीच ये काफी लोकप्रिय हुए। इस लिस्ट में 'सोलमेट्स', 'वाट्हस योर स्टेट्स' जैसे सीरीज शामिल हैं, जिन्हें आप अभी भी यूट्यूब पर देख सकते हैं।
Fighter: 'फाइटर' के रन टाइम से उठा पर्दा, सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण