फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जिस्मफरोशी के अड्डे बने हैं स्टूडियो', टॉपलेस हुई एक्ट्रेस के 5 ऐसे बयान, हिल गई फिल्म इंडस्ट्री

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
topless actress sri reddy statements against casting couch

दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के विरोध में एक ऐसा काम कर दिया है जिसके बारे में सोचकर भी लोग शर्मसार हो जाएं। दरअसल एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने टॉपलेस होकर बीच सड़क प्रदर्शन किया था। एक्ट्रेस के इस तरह से प्रोटेस्ट करने पर तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के मामले पर अब तक कोई एक्शन नहीं लेने के आरोप के तहत ऐसा कदम उठाया है।


एक्ट्रेस ने शोषण करने वाले इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा करने की धमकी भी दी है। उन्होंने कई टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। श्री रेड्डी अब तक कई बार कैमरे के सामने बड़े बयान दे चुकी है। आइए आपको बताते हैं श्री रेड्डी के ऐसे 5 बयानों के बारे में जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल कर रह गई है।

topless actress sri reddy statements against casting couch

श्री रेड्डी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों की डिमांड पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो भी भेजे ताकि उन्हें फिल्म में रोल मिल सके। श्री ने कहा, 'उन्होंने विडियो देखा और फिर भी कोई रोल नहीं दिया। यहां तक कि उन्होंने मुझे लाइव न्यूड विडियो करने को भी बोला।' अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म में रोल मांगने वाली अभिनेत्रियों का इसी तरह फायदा उठाया जाता है। श्री ने यह भी कहा कि उनके तीन फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें मूवी आर्टिस्ट असोसिएशन (एमएए) की मेंबरशिप नहीं दी गई। मेंबरशिप कार्ड के लिए अप्लाई करने के बावजूद उन्हें कार्ड नहीं दिया गया।

topless actress sri reddy statements against casting couch

एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का जमकर विरोध किया था। उन्होंने एक प्रोड्यूसर के बेटे पर स्टूडियो में जबरदस्ती सेक्स के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में श्री रेड्डी ने कहा, 'मैं एक पीड़ित हूं, एक फिल्म निर्माता के बेटे ने स्टूडियो में मेरा इस्तेमाल किया। स्टूडियो सरकारी है जो कि उस लड़के को दिया गया है। वह मुझे स्टूडियो में ले जाया करता था और मेरे साथ सेक्स करता था। वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले एक फेमस निर्माता का बेटा है। वह मुझे स्टूडियो आने के लिए कहता था और मैं कहती थी कि मैं केवल बात करने आऊंगी, न कि किसी सेक्सुअल एक्ट के लिए लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह मुझ पर दबाव बनाता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
topless actress sri reddy statements against casting couch

श्री रेड्डी ने बताया कि स्टूडियो का इस्तेमाल एक्ट्रेस का शोषण करने के लिए होता था। श्री ने कहा- 'सेक्स के लिए स्टूडियो सबसे सुरक्षित जगह होती है। बड़े निर्देशक, निर्माता और एक्टर स्टूडियो को जिस्मफरोशी के अड्डे की तरह इस्तेमाल करते हैं। वे रेड लाइट एरिया की तरह होते हैं। बिना इजाजत कोई अंदर नहीं आ सकता। पुलिस भी चेक नहीं करती।'

विज्ञापन
topless actress sri reddy statements against casting couch
sri reddy

श्री रेड्डी ने कहा था, 'स्टूडियो सेक्स के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे सुरक्षित स्थान है। बड़े निर्देशक, निर्माता और नायक स्टूडियों को वेश्यालय के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह एक रेड लाइट एरिया की तरह है।' उन्होंने यह भी दावा किया कि डायरेक्टर और एक्टर अभिनेत्रियों को फिल्म निर्माता और राजनेताओं के साथ सोने के लिए मजबूर करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed