बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल ने दस्तक दी है। फिल्म को वाइल्ड एडवेंचर कॉमेडी का नाम दिया गया है क्योंकि इसमें कई जानवरों को दिखाया गया है। फिल्म के कई सीन देश से बाहर जाकर रियल लोकेशंस पर शूट किए गए हैं। टोटल धमाल से माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी 17 साल बाद एक बार फिर साथ दिख रही है।
बड़े बजट की 'टोटल धमाल' को 'गली ब्वॉय' से मिली कड़ी टक्कर, पहले दिन के कलेक्शन में रह गई पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की मुख्य भूमिका है। हालांकि क्रिटिक्स ने इसे अच्छे रिव्यूज नहीं दिए हैं लेकिन ओपनिंग डे के कलेक्शन पर नजर डालें तो लगता है दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।
#TotalDhamaal - non-holiday release - creates dhamaal on Day 1... Biz multiplies as day progresses... Mass circuits rocking... Metros/plexes witness upward trend... Biz should grow on Day 2 and contribute to a big total over the weekend... Fri ₹ 16.50 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 23, 2019
ये फिल्म धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले साल 2007 में धमाल बनी थी और फिर इसका सीक्वल 2011 में डबल धमाल रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं टोटल धमाल की बात करें तो इसका बजट 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को देश में कुल 3700 स्क्रीन और ओवरसीज में 786 स्क्रीन मिले हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों गली ब्वॉय मजबूती के साथ टिकी हुई है। ऐसे में माना जा रहा गली ब्वॉय से टोटल धमाल को कड़ी टक्कर मिल सकती है। गौरतलब है कि गली ब्वॉय ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।