{"_id":"5ae5fa5a4f1c1b76098b7132","slug":"total-dhamaal-film-shooting-held-in-dehradun-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 'टोटल धमाल' मचाने आ रहे अजय देवगन और माधुरी दीक्षित, यहां लगेगा फिल्म का पहला सेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उत्तराखंड में 'टोटल धमाल' मचाने आ रहे अजय देवगन और माधुरी दीक्षित, यहां लगेगा फिल्म का पहला सेट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Total Dhamaal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 के बाद अब उत्तराखंड में इस फिल्म शूटिंग होने जा रही है। खूबसूरत वादियों में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर समेत कई बड़े स्टार शूटिंग के लिए पहुंचेंगे।
Trending Videos
2 of 5
Total Dhamaal
जल्द ही उत्तराखंड में हिंदी फिल्म टोटल धमाल की शूटिंग की जाएगी। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने फिल्म को शूटिंग के लिए अनुमति पत्र जारी कर दिया है। एक मई से 15 मई तक राज्य की तमाम लोकेशन्स पर फिल्म की शूटिंग आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : SELF
परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया है कि यह फिल्म मारुति इंटरनेशल द्वारा तैयार की जा रही है, जिसके निर्माता इंद्र कुमार हैं। इंद्र कुमार ने फिल्म की शूटिंग के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी, जिसके क्रम में फिल्म की शूटिंग की अनुमति जारी कर दी गई है।
4 of 5
Madhuri And Anil
इस फिल्म में मुख्य रूप से अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित जैसे नामी कलाकार अभिनय कर रहे हैं। इंद्र कुमार ने इससे पूर्व कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें मोहब्बत, कसम, दिल, बेटा, राजा, मान, रिश्ते, मस्ती, प्यारे मोहन, धमाल, डैडी कूल, डबल धमाल, ग्रैंड मस्ती, सुपर नानी और ग्रेट ग्रैंड मस्ती आदि फिल्में प्रमुख हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तराखंड में हिन्दी फिल्म टोटल धमाल की शूटिंग जिम कार्बेट, सीताबनी वन क्षेत्रों के आसपास एवं ऋषिकेश में फूलचट्टी, नीलकंठ रोड के आस-पास प्रस्तावित है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने फिल्म नीति में संशोधन करते हुए राज्य में निर्माण होने वाली फिल्मों से शूटिंग शुल्क समाप्त कर दिया गया है। इससे आकर्षित होकर कई बड़े बैनर राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X