{"_id":"5d998b978ebc3e014e2809dd","slug":"trinamool-congress-mp-nusrat-jahan-reached-kolkata-suruchi-sangha-pandal-with-husband-nikhil-jain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद पहली बार सज-धजकर दुर्गा पंडाल में पहुंचीं सांसद नुसरत जहां, साथ में नजर आए पति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद पहली बार सज-धजकर दुर्गा पंडाल में पहुंचीं सांसद नुसरत जहां, साथ में नजर आए पति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 06 Oct 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) शादी के बाद पहली बार दुर्गा पूजा में पहुंचीं। इस दौरान नुसरत के साथ उनके पति निखिल जैन भी नजर आए। नुसरत कोलकाता के सुरुचि संघ पंडाल में पति के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने गई थीं। सामने आई तस्वीरों में नसुरत और उनके पति निखिल मां दुर्गा की हाथ जोड़कर आराधना करते नजर आए।
2 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : ANI
दुर्गा पंडाल में नुसरत भारतीय परिधान में पहुंचीं। तस्वीरों में नुसरत लाल और पीले रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई हैं। साथ ही गोल्डन ज्वेलरी के साथ सिंदूर लगाया हुआ है। वहीं उनके पति निखिल जैन मरून रंग का कुर्ता पहने दिखे। तस्वीरों में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं।
3 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले नुसरत जहां ने चतुर्थी के दिन एक तस्वीर शेयर की थी। नुसरत ने इस दौरान पिंक और ऑरेंज कलर का अटायर कैरी किया। सेल्फी पोस्ट करते हुए नुसरत ने कैप्शन में लिखा- 'चतुर्थी लुक, आज ब्राइट कलर।' नुसरत ने एक अन्य तस्वीर पति के साथ शेयर की। पंचमी के दिन शेयर की गई तस्वीर के साथ नुसरत ने लिखा- 'मेरा पूजा प्यार, शुभ पंचमी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nikhil Jain and Nusrat
- फोटो : instagram
नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। शादी के बाद नुसरत ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन भी दिया था। इसमें राजनीति, खेल और उद्योग जगत की हस्तियां पहुंची थीं।
विज्ञापन
5 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : Twitter
शादी के बाद नुसरत जहां सांसद पद का शपथ लेने पहुंची थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से मैदान में उतरीं थीं और चुनाव जीता भी था। हिंदू रिवाज से हुई शादी में नुसरत और निखिल ने मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।