टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और किसे टॉप पांच से बाहर निकाल दिया गया है इससे पता चलता है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीवी सीरियल के 33वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर अनुपमां पहले नंबर पर है। चलिए आपको बताते हैं कि टॉप पांच में कौन से शोज हैं शामिल।
TRP Week 33: 'अनुपमां' और 'इंडियन आइडल 12' में कड़ी टक्कर, जानिए टॉप पांच में किसका दबदबा कायम
इंडियन आइडल 12
इंडियन आइडल 12 का सफर अब फिनाले के बाद खत्म हो चुका है। जहां इस सीजन का फिनाले बहुत ही ज्यादा ग्रैंड था। इस पूरे फिनाले को टीवी पर 12 घंटे चलाया गया। पवनदीप के फैंस ने उन्हें खूब वोट दिए और उन्होंने इस शो को बड़े ही शानदार अंदाज में जीत लिया। फिनाले की वजह से इंडियन आइडल दर्शकों की टॉप वॉच लिस्ट में रहा था।
टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर 'गुम है किसी के प्यार में' बना हुआ है। ये धारावाहिक लगातार टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। सई और विराट प्रेम कहानी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ ले रहा है। इस शो में मेकर्स खूब सारा मसाला डाल रहे हैं जिसके चलते इस शो की टीआरपी काफी ज्यादा है।
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इमली सीरियल तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं। सीरियल इमली के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अर्पणा इमली की मुंह दिखाई की रस्म का आयोजन करेगी।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की टीआरपी पॉजीशन में कोई बदलाव नहीं आया है। इमली के साथ-साथ तीसरे नंबर पर खड़ा है। इस टीवी शो में दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह का डेयरिंग साइड देखने को मिल रहा है। खतरों के खिलाड़ी शो की रेटिंग में सुधार हुआ है।