फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी पर फ्लॉप वरुण धवन टीवी पर हुए सुपरहिट, स्ट्रीट डांसर 3डी फिर बनी फिल्म नंबर वन

Fri, 01 Jan 2021 04:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 01 Jan 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
TRP List Varun Dhawan Street Dancer 3D And Tiger Shroff Baaghi 3 Most Viewed Movies On Television
street dancer 3d - फोटो : social media

नए साल 2021 में एक खास बात दो फिल्म दर्शकों के बीच एक नया वर्गीकरण करने जा रही है वो ये कि अब टीवी और ओटीटी के दर्शकों की पसंद में बड़ा अंतर साफ दिखने लगा है। डिजिटल पर नेपोटिज्म के खिलाफ नारा बुलंद करने वालों के ठीक विपरीत टीवी देखने वालों को इस मुद्दे से कोई लेना देना नहीं है। वे स्टार किड्स में से वरुण धवन को भी खूब प्यार करते हैं और टाइगर श्रॉफ को भी। यही कारण हैं कि इन दोनों की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'बागी 3' जैसी फिल्में हर हफ्ते टीआरपी में अव्वल रहती हैं। और, यह सिलसिला पिछले हफ्ते भी जारी रहा।

TRP List Varun Dhawan Street Dancer 3D And Tiger Shroff Baaghi 3 Most Viewed Movies On Television
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff

वरुण धवन को दर्शक पसंद तो करते हैं लेकिन शायद लोगों को उनका वह रूप ही पसंद है जो 'मैं तेरा हीरो' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' जैसी फिल्मों में दिखा। यही कारण है कि लोग उनकी 'कलंक' और 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों को बिल्कुल पसंद नहीं करते। यहां तक कि वरुण की 'सुई धागा' और 'अक्टूबर' जैसी फिल्में भी लोगों को खास पसंद नहीं आईं। टाइगर श्रॉफ भी लोगों को मारधाड़ करते हुए ही पसंद आते हैं। वैसे तो टाइगर को अलग तरह की फिल्मों में अब तक देखा नहीं गया लेकिन टाइगर का सिक्का जब एक्शन में ही चल रहा है तो क्यों न उसे ही बरकरार रखा जाए!

TRP List Varun Dhawan Street Dancer 3D And Tiger Shroff Baaghi 3 Most Viewed Movies On Television
वरुण धवन सहित स्ट्रीट डांसर की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया की तरफ से जारी की गई पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सबसे ज्यादा दबदबा तो दक्षिण भारतीय फिल्मों का ही रहा। लेकिन, प्रीमियम चैनलों पर प्रसारित हुई फिल्मों में वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ चमक गए। प्रीमियम चैनलों पर प्रसारित हुई फिल्मों में पहले स्थान पर रही सोनी मैक्स पर आई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी'। इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, दूसरा स्थान मिला स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुई टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा फिल्म 'बागी 3' को। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP List Varun Dhawan Street Dancer 3D And Tiger Shroff Baaghi 3 Most Viewed Movies On Television
'बाहुबली' - फोटो : Twitter

इसी तरह एनटीआर जूनियर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'अरविंद समेथा' को तीसरा स्थान मिला। यह फिल्म जी सिनेमा पर प्रसारित हुई। वहीं, चौथा नंबर सोनी मैक्स पर प्रसारित हुई फिल्म 'बाहुबली- द बिगिनिंग' को मिला। दक्षिण हो या उत्तर, बाहुबली सीरीज की फिल्में तो हमेशा ही शीर्ष पर रहती हैं। इस फिल्म में तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रीमियम चैनलों में स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुई फिल्म 'टोटल धमाल' को पांचवां स्थान मिला। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है।

विज्ञापन
TRP List Varun Dhawan Street Dancer 3D And Tiger Shroff Baaghi 3 Most Viewed Movies On Television
नयनतारा - फोटो : twitter

टीवी पर पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा दर्शक तो फ्री टू एयर चैनलों ने ही बटोरे। इन सभी चैनलों में ढिंचक चैनल पहले नंबर पर रहा। इस चैनल पर प्रसारित हुई फिल्मों ने ही सभी शीर्ष पांच स्थान अपने नाम किए। इन फिल्मों में पहले स्थान पर रही कार्ति और नयनतारा की फिल्म 'काशमोरा'। दूसरा स्थान पाया अल्लू अर्जुन, रकुल प्रीत सिंह और कैथरीन ट्रेसा की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सराइनोडु' ने। अजीत कुमार, लक्ष्मी मेनन, श्रुति हासन, कबीर दुहान सिंह और राहुल देव की वर्ष 2015 में आई फिल्म 'वेदलम' को तीसरा स्थान मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed