{"_id":"5d2819858ebc3e6cee20aa35","slug":"trp-rating-of-this-week-kapil-sharma-out-of-this-list-ye-rishta-kya-kehlata-hai-on-top","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TRP लिस्ट ने कपिल शर्मा को दिया जोरदार झटका, जानें कौन से सीरियल टॉप 10 में हुए शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TRP लिस्ट ने कपिल शर्मा को दिया जोरदार झटका, जानें कौन से सीरियल टॉप 10 में हुए शामिल
Fri, 12 Jul 2019 11:57 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
trp
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल की टीआरपी में हर हफ्ते उतार-चढ़ाव आता है । इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी आ गई है । पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दर्शकों ने इस हफ्ते 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टॉप पर पहुंचाया है । इसे 2.8 रेटिंग मिली है । वहीं द कपिल शर्मा शो इस बार भी टॉप 5 में जगह नहीं बना पाया ।
Kundali Bhagya
जानते हैं टॉप 5 में किस सीरियल की एंट्री हुई । 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टॉप रेटिंग मिली है । इसके बाद 'कुमकुम भाग्य' दूसरे और 'कुंडली भाग्य' तीसरे नंबर पर रहा। चौथे नंबर पर पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आ गया है । इसे 2.2 रेटिंग मिली है । इस शो ने हाल ही में 11 साल पूरे किए हैं ।
Kapil Sharma with Chinky Minky
- फोटो : instagram
पांचवे नंबर पर सोनी का टीवी रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर रहा । इसे 2.0 पॉइंट्स मिले हैं। वहीं टीवी सीरियल 'तुझसे है राब्ता' छठे नंबर पर रहा । दर्शकों को 'द कपिल शर्मा शो' की रेटिंग का बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन इस बार ये शो टॉप 10 में भी शामिल नहीं हो पाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasauti Zindagi Kay 2
- फोटो : instagram
एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' को 1.8 प्वॉइंट्स मिले । ये दोनों सीरियल आठवें और नवें पायदान पर रहे । पिछले दिनों 'कसौटी...' की शूटिंग स्विट्जरलैंड में हुई थी । पिछले कुछ दिनों से शो में कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं । फिर भी सीरियल की रेटिंग में कोई खास फर्क देखने को नहीं मिला ।
विज्ञापन
kulfi kumar bajewala
'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' को 10वां स्थान मिला है । पिछले हफ्ते 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' को 8वीं पोजिशन मिली थी । 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' सीरियल पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी लिस्ट से बाहर था । इस हफ्ते फिर से लिस्ट में इसकी एंट्री हो गई है ।