फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 12: अनुपमा ने नंबर एक पर फिर से बनाई जगह, इस हफ्ते इन पांच शो का रहा बोलबाला

Fri, 02 Apr 2021 03:26 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 02 Apr 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 12: Anupama again at Top Spot Streak, yeh rishta kya kehlata hai Is A Surprise Entry
अनुपमां - फोटो : File Photo

बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) इंडिया की 12वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। अगर लेटेस्ट वीक की टीआरपी रैंकिंग देखें तो स्टार प्लस के कार्यक्रम अनुपमां ने बाजी मारी है। शो के इम्प्रेशंस में भी इजाफा हुआ है।  तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली। इस हफ्ते की टीआरपी में सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर से नंबर 1 पर ही बना हुआ है।  सीरियल में आ रहे ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को भा रहे हैं। तो वहीं धारावाहिक में 'अनुपमा' के किरदार में रूपाली गांगुली की खूब तारीफ हो रही है।

TRP Week 12: Anupama again at Top Spot Streak, yeh rishta kya kehlata hai Is A Surprise Entry
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के इस शो ने टीआरपी लिस्ट में जबरदस्त वापसी की है। इन दिनों शो में खूब ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। मेकर्स में नायरा की हमशक्ल सीरत की एंट्री पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। फैंस को सीरियल में चल रही कहानी काफी पसंद आ रही है।

TRP Week 12: Anupama again at Top Spot Streak, yeh rishta kya kehlata hai Is A Surprise Entry
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली
स्टार प्लस के इस शो को टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है। दर्शकों को इमली और आदित्य की केमेस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।  आदित्य की जिंदगी इमली और मालिनी के बीच उलझ कर रह गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 12: Anupama again at Top Spot Streak, yeh rishta kya kehlata hai Is A Surprise Entry
कुंडली भाग्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुंडली भाग्य

इसके अलावा धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' को टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। हालांकि, पिछले हफ्ते यह धारावाहिक टॉप पर भी रहा था। लेकिन फिलहाल, इसने टॉप 5 में अपनी जगह बना रखी है।कुंडली भाग्य में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
TRP Week 12: Anupama again at Top Spot Streak, yeh rishta kya kehlata hai Is A Surprise Entry
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी की लिस्ट में पांचवें स्थान पर शो 'गुम है किसी के प्यार में' है। इन दिनों धारावाहिक में काफी ड्रामा और अच्छी कहानी चल रही है। स्टार प्लस के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के ट्विस्ट और टर्न्स काफी शानदार होते हैं।जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed