{"_id":"6066e90b8ebc3e8ca62a41cc","slug":"why-aamir-khan-stopped-attending-awards-functions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बात से नाराज होकर आमिर खान ने खाई अवॉर्ड शो में नहीं जाने की कसम, बेहद दिलचस्प है किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बात से नाराज होकर आमिर खान ने खाई अवॉर्ड शो में नहीं जाने की कसम, बेहद दिलचस्प है किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। इसके अलावा एक बात और है जिसे जानने के सभी इच्छुक हैं। यह तो सभी जानते हैं कि आमिर खान किसी भी अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं होते हैं। ऐसा सालों से चला आ रहा है और वो साल में केवल एक ही फिल्म करते हैं और वह कमाल भी दिखाती है। हिट के बाद भी आमिर अवॉर्ड समारोह में नहीं जाते और अपने इस फैसले पर अडिग हैं। चलिए आपको बताते हैं सालों से आमिर ऐसा क्यों करते आ रहे हैं ...
Trending Videos
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह बात साल 1992 की है। दरअसल, इस साल बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं। अनिल कपूर की 'बेटा', दूसरी अमिताभ बच्चन की 'शहंशाह' और तीसरी आमिर खान की 'जो जीता वही सिकंदर' थी। तीनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं और एक-दूसरे को टक्कर दे रही थीं। दर्शकों के लिए यह समझना मुश्किल हो गया था कि इस बार अवॉर्ड किसे मिलेगा ?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन कहीं न कहीं आमिर को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म को जिस तरह से प्यार मिला है, अवॉर्ड भी उन्हें ही मिलेगा। मगर फिल्मफेयर ने उस वक्त फिल्म 'बेटा' के लिए अनिल कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दे दिया था। बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाती इसके बाद अगले दो सालों तक आमिर की फिल्में अवॉर्ड समारोहों में खारिज होती रहीं।
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद भी उनकी फिल्में 'हम हैं राही प्यार के' और 'रंगीला' आईं और दोनों ने ही कमाल कर दिखाया और दर्शकों का भी खूब प्यार मिला। लेकिन फिल्मफेयर से लेकर आईफा तक आमिर को कोई अवॉर्ड नहीं मिला। वहीं उसी दौरान 'बाजीगर' और 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल गया।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बस तभी से आमिर खान ने अवॉर्ड समारोहों से किनारा कर लिया और जाना छोड़ दिया। आमिर का तो कहना था कि वो अवॉर्ड्स पर यकीन ही नहीं करते हैं। हालांकि इसी के बाद साल 1996 में फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी के लिए' उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके बाद अब तक फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड ही नहीं, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार तक शामिल हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार लेने आमिर जाते भी हैं लेकिन किसी प्राइवेट फंक्शन में शामिल नहीं होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।