कोरोना काल में बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर मालदीव में समर एन्जॉय करते हुए स्पॉट किया जाता है। वहीं अब माधुरी दीक्षित भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। माधुरी दीक्षित की खूबसूरती, उनकी स्माइल और एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है। वो बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार हैं। फिल्मों में तो वो हसीन दिखती ही हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी वो काफी सुंदर हैं। माधुरी इन दिनों मालदीव में हैं और वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। अभिनेत्री इस ट्रिप पर अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ गई हैं और इस टूर की तस्वीर को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग एंजॉय किया कैंडल लाइट डिनर, मालदीव से शेयर कीं बेहद रोमांटिक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम नेने ने एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में माधुरी और नेने दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैंडल लाइट डिनर का मजा ले रहे हैं। फैंस के दोनों की कैंडिल लाइट डिनर डेट पसंद आ गई। इसलिए कुछ ही समय में फोटो पर ढेर सारे लाइक आ गए। दोनों की जोड़ी काफी जम रही है।
View this post on Instagram
फोटो शेयर करते हुए नेने ने मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है 'प्यार और जिंदगी के नाम ये जाम।' वहीं, माधुरी ने भी फोटो शेयर की है और इस पर कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'चियर्स टू ऑल।' माधुरी इस तस्वीर में काफी सिंपल नजर आ रही हैं। सादगी में बेहद सुंदर लग रही हैं।
View this post on Instagram
इससे पहले भी माधुरी और श्रीराम ने ट्रिप से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे। दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बुधवार को श्रीराम नेने ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी माधुरी के साथ बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि 'इस बेहद खूबसूरत जगह पर आज दूसरा दिन।'
View this post on Instagram
माधुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खाली समय में ब्यूटी टिप्स को लेकर कई सारी चीजें अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती रहती हैं। आए दिन वो मेकअप को लेकर कोई न कोई घरेलू नुस्खे वाले वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने हर दिन किए जाने वाले अपने रूटीन मेकअप को शेयर किया था। इसके लिए कई सारे टिप्स और ट्रिक्स अपने इस वीडियो क्लिप के जरिए बताए थे।
View this post on Instagram