बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही में अपने पति साहिल सहगल से अलग होने का फैसला किया है। कीर्ति ने इस बात की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी और बताया कि यह निर्णय लेना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। दोनों अलग जरूर हो चुके हैं लेकिन कानूनी तौर पर तलाक होना अभी बाकी है। बता दें कि कीर्ति कुल्हारी से पहले भी कई ऐसे सिलेब्रिटी कपल हैं जो बिना तलाक लिए ही अपने पार्टनर से अलग हो गए। आइए जानते हैं उन जोड़ियों के बारे में...
कीर्ति कुल्हारी से पहले ये सिलेब्रिटी कपल भी बिना तलाक दिए हो चुके हैं अलग, उदित नारायण भी सूची में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना ने अपनी उम्र से आधी डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। कुछ सालों बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। राजेश नहीं चाहते थे कि डिंपल फिल्मों में काम करें इसलिए उन्होंने हमेशा के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। रिश्ते में दरार आने के बाद डिंपल ने दोबारा बॉलीवुड में कमबैक करने का मन बनाया जिससे राजेश काफी नाराज हो गए थे। फिल्मों में डिंपल का कमबैक 1982 में दोनों के अलग होने का कारण बना लेकिन दोनों ने तलाक कभी नहीं लिया।
रणधीर कपूर- बबीता
रणधीर कपूर ने अभिनेत्री बबीता से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां करिश्मा और करीना है। शादी के कई सालों बाद रणधीर के फ्लॉप होने पर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बबीता दोनों बेटियों के साथ 1988 में रणधीर का घर छोड़कर निकल गईं और अलग रहने लगीं। 19 सालों तक अलग रहने के बाद दोनों ने 2007 में दोबारा रिश्ते को मौका देने का फैसला किया।
बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने महज 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे बॉबी और सनी भी हैं। लेकिन बाद में धर्मेंद्र अपना दिल हेमा मालिनी को दे बैठे। जब प्रकाश ने धर्मेंद्र को तलाक देने से इनकार कर दिया तो धर्मेंद्र ने बिना तलाक दिए ही धर्म बदलकर हेमा से शादी कर ली थी और आज तक भी धर्मेंद्र और प्रकाश का तलाक नहीं हुआ है।
महेश भट्ट- किरण भट्ट
मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने महज 20 साल की उम्र में लॉरेन ब्राइट से शादी की थी। शादी के बाद लॉरेन ने नाम बदलकर किरण रख लिया था लेकिन दोनों का रिश्ता परवीन बाबी के आते ही टूट गया। दो बच्चों पूजा भट्ट और राहुल भट्ट के पिता होने के बावजूद महेश, परवीन के प्यार में पड़ गए, लेकिन दोनों का रिश्ता भी लंबा नहीं चला। बाद में महेश ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही सोनी राजदान से शादी कर ली थी।