फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने क्यों बना रखी है दूरी, सामने आई असली वजह

Fri, 03 Nov 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Fri, 03 Nov 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
Truth Behind Deepika Padukone And Ranveer Singh BreakUp News
Deepika Ranveer

शाहरुख की बर्थ डे पार्टी से लेकर फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नहीं देखे जा रहे। आलम तो यह है कि रणवीर सिंह ने तमाम बॉलीवुड पार्टीज से भी दूरी बना रखी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका और रणवीर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इसी कड़ी में एक नई बात सामने आई है।

Truth Behind Deepika Padukone And Ranveer Singh BreakUp News
Ranveer singh

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। एक महीने से भी कम वक्त बचा है और फिल्म की शूटिंग अभी भी चल रही है। रणवीर सिंह को न सिर्फ कुछ सीन शूट करने हैं बल्कि उनपर एक गाना भी फिल्माया जाना बाकी है। ऐसे में जाहिर है कि टीम पर इन दिनों काम का बहुत दबाव है।

पढ़ें: रिलीज से पहले ही तोड़ा 'पद्मावती' ने 'बाहुबली' का रिकॉर्ड

Truth Behind Deepika Padukone And Ranveer Singh BreakUp News
tiger shroff deepika padukone ranveer singh
यानी फैन्स के लिए राहत की बात ये है कि उनकी फेवरेट जोड़ी का ब्रेकअप नहीं हुआ है। यह बात सच है कि हाल ही में दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह फिल्म को लेकर हुई थी, न कि आपसी रिश्ते की वजह से। 

पढ़ें: पद्मावती के ट्रेलर से खुश नहीं है ये एक्टर, भंसाली को किया इमोश्नल ब्लैकमेल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Truth Behind Deepika Padukone And Ranveer Singh BreakUp News
रणवीर सिंह - फोटो : SELF

रणवीर सिंह भले ही सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे लेकिन ट्विटर पर एक्टिव हैं। जल्द फिल्म 'पद्मावती' का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। फिल्म के लिए हॉलीवुड स्टूडियो, पैरामाउंट पिक्चर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स दिए जा चुके हैं। फिल्म 150 देशों के 4500 स्क्रिन पर लगेगी। इसे  180 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed