फिल्म तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। रणबीर की यह फिल्म लोगों को लुभाने में कामयाब रही है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने से महज एक कदम दूर है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
TJMM Box Office Collection: 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर लागत की वसूल, 10वें दिन कमाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी ग्रीन सिग्नल दे दिया है, जिसकी वजह से यह फिल्म अब तक अपनी लागत वसूल करने में कामयाब रही है। लगभग 95 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म में दर्शकों को श्रद्धा और रणबीर की केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। बता दें कि दोनों ने पहली बार इस फिल्म के जरिए स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।
Ranbir Kapoor: TJMM का सीन देख नेटिजन्स को याद आई 'राजी' की रोती-बिलखती आलिया, सोशल मीडिया पर मीम वायरल
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली थी। होली की छुट्टी का फायदा उठाते हुए तू झूठी मैं मक्कार ने टिकट खिड़की पर 15.73 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, इसने दूसरे दिन 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़, पांचवें दिन 17.08 करोड़, छठवें दिन छह करोड़ पांच लाख, सातवें दिन छह करोड़ दो लाख, आठवें दिन पांच करोड़ 60 लाख, नौवें दिन चार करोड़ 70 लाख का बिजनेस किया था।
Johnny Lever: रणवीर की 'सर्कस' के खराब प्रदर्शन से निराश थे जॉनी, एक्टर ने बताई फिल्म के फ्लॉप होने की वजह
अब फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को तीन करोड़ 50 लाख का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई 96 करोड़ एक लाख रूपये हो गई है।
Filmy Wrap: सलमान की किक 2 को लेकर अटकलें तेज और ट्विटर पर छाए किंग खान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
तू झूठी मैं मक्कार के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम रोल अदा किया है। डेब्यू फिल्म में बोनी की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में ग्रे शेड किरदार निभाते हुए दिखेंगे।
Zwigato Box Office Collection: मिसेज चटर्जी के सामने फीकी पड़ी ज्विगाटो, पहले ही दिन फिल्म को नहीं मिले दर्शक