फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'मिसेज चटर्जी' की सधी शुरुआत, पहले दिन हुई इतनी कमाई

Fri, 17 Mar 2023 08:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 17 Mar 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
Mrs Chatterjee Vs Norway Box office Collection day one Rani Mukerji Film Opening day earnings
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी हैं। इसका ट्रेलर आउट होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में रानी ने एक मां भूमिका अदा की है। आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म का कलेक्शन कितना रहा है।


Kick 2: 17 साल बाद पड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी रानी-सलमान की जोडी? इस तस्वीर को देख फैंस लगा रहे अंदाजा

Mrs Chatterjee Vs Norway Box office Collection day one Rani Mukerji Film Opening day earnings
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

सागरिका भट्टाचार्य के संघर्षों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है। वहीं, इसका निर्माण निखिल आडवाणी, मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने किया है। लगभग 25 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म ओपनिंग डे पर सधी हुई शुरुआत करने में सफल रही है। 17 मार्च को एक साथ रिलीज हुई कई फिल्मों के बीच मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ने अपनी अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है।
Mere Naina Tere Naina Trailer: खेसारी ने अब अवधी में जड़ा सिक्सर, भोजपुरी में जादू टोना की धमाकेदार दस्तक

Mrs Chatterjee Vs Norway Box office Collection day one Rani Mukerji Film Opening day earnings
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने दो करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म के कम बजट को देखते हुए इसकी पहले दिन की कमाई को संतोषजनक माना जा सकता है। माना जा रहा है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।
Ajay Devgn: सलमान-शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बोले अजय देवगन, ट्रोल्स को लेकर कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrs Chatterjee Vs Norway Box office Collection day one Rani Mukerji Film Opening day earnings
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रानी के अलावा इसमें जिम सरभ, नीना गुप्ता और अनिर्बन भट्टाचार्य ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शकों को सभी की कलाकारी काफी पसंद आई है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को लगी थी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गंभीर चोट, 30 मिनट तक हवा में लटका हुआ था पैर

विज्ञापन
Mrs Chatterjee Vs Norway Box office Collection day one Rani Mukerji Film Opening day earnings
‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से पहले रानी को आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई बंटी और बब्ली 2 में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Kaala Bhairava: नाटू नाटू के सिंगर काल भैरव ने जूनियर एनटीआर और राम चरण से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed