साल 2022 में ब्रह्मास्त्र के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले रणबीर कपूर ने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से बड़े पर्दे पर वापसी की है। होली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इसके अलावा समीक्षकों की तरफ से भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिलहाल रणबीर इस रोमांटिक-कॉमेडी को हिट बनाने के लिए लगातार प्रमोशन में जुटे हुए हैं।
Ranbir Kapoor: रणबीर को पहली बार धूम्रपान करते देख कैसा था मां नीतू कपूर का रिएक्शन? अभिनेता ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ीं कई दिलचस्प बातें बताईं। इस बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि जब उनकी मां नीतू कपूर ने उन्हें पहली बार धूम्रपान करते हुए देखा तो उनका कैसा रिएक्शन था। बातचीत के दौरान जब शो के होस्ट ने रणबीर से पूछा कि उस शख्स का नाम बताइए जिनसे आपने सबसे अधिक झूठ बोला है? इस पर रणबीर ने अपनी मां का नाम लिया। एक्टर ने कहा, "मैंने अपनी मां से सबसे ज्यादा झूठ बोला है।" उन्होंने आगे कहा, “मुझे बहुत चांटा मारा जाता था, मैं बहुत शरारती था, लेकिन अब मैं एक बदला हुआ आदमी हूं।''
Bollywood: ये बॉलीवुड सेलेब्स रह चुके हैं एक-दूसरे के क्लासमेट, आज भी कायम है याराना
Shireen Mirza: 'धर्मपत्नी' के सेट पर बेहोश हुईं शिरीन मिर्जा, तबीयत बिगड़ते ही मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद मैंने उन्हें समझाने की कोशिश नहीं की कि वह इसे छोड़ देंगे। एक्टर ने आगे कहा कि बेशक आपको बुरा लगता है, मैंने इसके बाद उनसे माफी मांगी, लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में माता-पिता भी गिव-अप कर देते हैं।
Varun Kiara Video: वरुण धवन ने 'भाभी जी' कियारा आडवाणी से पूछ लिया ऐसा सवाल, दिल जीत रहा अभिनेत्री का जवाब
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर इस फिल्म के बाद जल्द ही एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इससे पहले वह कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं।
TJMM OTT Release: 'तू झूठी मैं मक्कार' का ओटीटी प्लेटफॉर्म तय? जानें आपके घर कब तक आएंगे रणबीर-श्रद्धा