फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 50 करोड़ के लिए 'शमशेरा' का संघर्ष जारी, 'मलयंकुंजू' और 'थैंक यू' की कमाई में आई गिरावट

Wed, 27 Jul 2022 08:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 27 Jul 2022 08:08 AM IST
विज्ञापन
tuesday box office report ranbir Kapoor shamshera malayankunju naga chaitanya thank you collection
शमशेरा, थैंक यू,मलयंकुंजू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की फिल्मों का जलवा कायम है। इस शुक्रवार को बॉलीवुड की 'शमशेरा' साउथ की 'थैंक यू' और 'मलयंकुंजू' रिलीज हुई थी। जिसमें से थैंक यू और मलयंकुंजू तो टिकट खिड़की पर ठीक-ठाक चल रही हैं। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा की बात करें तो ये पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। ओपनिंग डे पर ही औसत कमाई करने के बाद इस फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर और कम हो गया। कुल मिलाकर देखें तो शमशेरा चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर गई है। हालांकि इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर ने चार बाद वापसी की थी। ऐसे में अभिनेता से ये उम्मीद तो किसी को नहीं थी। खैर चलिए जानते हैं कि इस मंगलवार को कौन सी फिल्म पास रही और कौन सी फेल।

tuesday box office report ranbir Kapoor shamshera malayankunju naga chaitanya thank you collection
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा
चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे रणबीर कपूर ने ये कभी नहीं सोचा होगा कि शमशेरा का ये हाल होगा। 150 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाएगी। शमशेरा के सोमवार के आंकड़े भी बहुत खराब रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को शमशेरा के कलेक्शन में 70 फीसदी गिरावट देखी गई। फिल्म के सिर्फ 2.60 करोड़ कमाने की खबर है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 37.35 करोड़ रुपये हो गई है।

tuesday box office report ranbir Kapoor shamshera malayankunju naga chaitanya thank you collection
थैंक यू - फोटो : सोशल मीडिया

थैंक यू
नागा चैतन्य की फिल्म थैंक यू एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में नागा चैतन्य के अलावा राशि खन्ना , मालविका नायर, अविका गौर, साई सुशांत रेड्डी और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में हैं। विक्रम कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर तकरीबन 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से पांचवें दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 8.03 करोड़ हो गया है। मंगलवार को इस फिल्म की कमाई भी लाखों में सिमट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tuesday box office report ranbir Kapoor shamshera malayankunju naga chaitanya thank you collection
मलयंकुंजू - फोटो : सोशल मीडिया

मलयंकुंजू
'मलयंकुंजू' फहाद फासिल की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन साजिमोन प्रभाकरन ने किया है। इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है। लेकिन मंडे टेस्ट में ये फिल्म भी फेल हो गई है। मंगलवार को मलयंकुंजू के आंकड़े सामने आ चुके हैं। पांचवें दिन इस फिल्म का कुल कारोबार 6.04 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed