फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kubra Sait Birthday: वन नाइट स्टैंड से लेकर यौन शौषण तक, जिदंगी से जुड़े कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं कुब्रा सैत

Wed, 27 Jul 2022 07:32 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 27 Jul 2022 07:32 AM IST
विज्ञापन
Kubra Sait Birthday Special know about her career struggle and her abortion after pregnant
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कुब्रा सैत आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। कुब्रा सैत इंडस्ट्री में अपनी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के लिए जानी जाती हैं, जिसमें अभिनेत्री ने कूकू का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस सीरीज में कुब्रा ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। उन्होंने अपने इस रोल को इतनी शिद्दत से निभाया था कि कई लोगों ने अभिनेत्री को सच में ट्रांसजेंडर ही मान लिया था। हालांकि, कुब्रा सैत अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं। कुब्रा ने अपनी एक किताब में अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किए थे, जिसमें उन्होंने अपने वन नाइट स्टैंड से लेकर यौन शोषण पर खुलासा किया था। 

Kubra Sait Birthday Special know about her career struggle and her abortion after pregnant
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं सुब्रा सैत

27 जुलाई 1983 को कुब्रा सैत का जन्म बेंगलुरु में हुआ था। कुब्रा अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और होस्ट भी हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'रेडी' से की थी। इस फिल्म में कुब्रा का किरदार काफी छोटा था। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में एंट्री जरूर मिल गई थी। इसके बाद वह 'जवानी जानेमन', 'सुल्तान', 'सिटी ऑफ लाइफ' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, अभिनेत्री को पहचान नेटफ्लिक्स की सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' से मिली। इसके अलावा भी कुब्रा ने कई वेब सीरीज में काम किया है।   

Kubra Sait Birthday Special know about her career struggle and her abortion after pregnant
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

निजी जिंदगी पर कुब्रा के खुलासे
कुब्रा सैत ने एक किताब लिखी थी, जिसका नाम 'ओपन बुकः नॉट क्वाइट ए मेमॉयर' है। इस किताब में अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े की बड़े खुलासे किए थे। अभिनेत्री ने बताया था कि महज 17 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। अभिनेत्री के साथ ये हरकत उनके फैमिली फ्रेंड ने की थी, जिसके बारे में वह घर में भी नहीं बता पाई थीं। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि पहले वह बंगलुरु में एक रेस्टोरेंट में जाती थीं, जिसके मालिक के साथ उनकी और उनके भाई की अच्छी जान पहचान थी। उस व्यक्ति ने कुब्रा की मां की भी मदद की थी। लेकिन उस शख्स ने ही कुब्रा के साथ यौन शोषण को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा था कि ये उनका शर्मनाक सीक्रेट है

विज्ञापन
विज्ञापन
Kubra Sait Birthday Special know about her career struggle and her abortion after pregnant
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

वन नाइट स्टैंड के बाद हुई थीं प्रेग्नेंट
कुब्रा 'वन नाइट स्टैंड' भी कर चुकी हैं, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने अपनी किताब में खुलासा किया था कि 2013 में वह एक दोस्त संग अंडमान ट्रिप पर गई थीं। ड्रिंक करने के बाद वह उसी दोस्त के साथ इंटीमेट हुईं और बाद में उनकी प्रेग्रेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 30 साल की उम्र में कुब्रा यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं थीं। इसलिए, उन्होंने अपना गर्भपात करा लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed