{"_id":"62d769bda04f30539b532143","slug":"tuesday-box-office-report-shabaash-mithu-hit-the-first-case-thor-love-and-thunder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 'हिट द फर्स्ट केस' की कमाई में आई गिरावट, 'थॉर 4' का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: 'हिट द फर्स्ट केस' की कमाई में आई गिरावट, 'थॉर 4' का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:04 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर इस समय तीन फिल्मों में कलेक्शन को लेकर बड़ी लड़ाई चल रही है। पहली शाबास मिथु दूसरी हिट द फर्स्ट केस और तीसरी हॉलीवुड की फिल्म थॉर लव एंड थंडर। इनमें से थॉर लव एंड थंडर तो बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। वहीं शाबाश मिथु तो धीरे-धीरे फ्लॉप की कैटेगरी में जाती नजर आ रही है। हिट द फर्स्ट केस बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठॉक कमाई कर रही है। इसके अलावा आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही है। तो आइए जानते हैं मंगलवार को हुई फिल्मों की कमाई के बारे में-
2 of 4
‘हिट द फर्स्ट केस’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिट: द फर्स्ट केस
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं है। बीते कई समय से साउथ की फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं। शायद यही वजह है कि साउथ फिल्मों द्वारा सेट किए गए स्तर तक पहुंचने में बॉलीवुड की फिल्मों को अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म हिट द फर्स्ट केस भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने बीते मंगलवार को मात्र 83 लाख रुपये की कमाई का आंकड़ा छुआ है।
3 of 4
शाबाश मिट्ठू टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाबाश मिथु
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म शाबाश मिथु में तापसी पन्नू ने मिताली का किरदार निभाया है। इस बायोपिक की शुरुआत को बढ़िया रिव्यू के साथ हुई थी, लेकिन ओपनिंग डे पर ही फिल्म का कलेक्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80 लाख का कारोबार किया। वहीं फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन में भी कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
थॉर: लव एंड थंडर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थॉर लव एंड थंडर
सिनेमाघरों में चल रही फिल्म थॉर लव एंड थंडर इन दिनों सबसे बढ़िया कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 81.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 24.23 करोड़ रुपये रही। फिल्म के तेरहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने मंगलवार को हिंदी संस्करण में 51 लाख रुपये की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।