फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Fitness: मां बनने के बाद भी एकदम फिट हैं ये हीरोइन, 40-45 की उम्र में यंग एक्ट्रेसेस को देती हैं मात

Tue, 17 May 2022 10:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 17 May 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Fitness: These Bollywood actress From Shilpa Shetty To Malaika Arora are absolutely fit even after becoming a mother
मां बनने और 40 की उम्र पार करने के बाद भी फिट हैं ये हीरोइन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से जुड़ी सभी अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। यहीं, वजह है 40-45 की उम्र पार करने का बाद आज भी वह एकदम फिट नजर आती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्री हैं जो मां बन चुकी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह तरह-तरह की एक्सरसाइज का सहरा लेती हैं और डाइट फॉलो करती हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जो मां बनने के बाद भी इतनी फिट हैं। 

Tuesday Fitness: These Bollywood actress From Shilpa Shetty To Malaika Arora are absolutely fit even after becoming a mother
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी दो बच्चों की मां होने के बाद भी एकदम फिट हैं। 46 की उम्र में वह 25 साल की हीरोइन को फिटनेस के मामले में टक्कर देती हैं। खुद को फिट करने के लिए शिल्पा हफ्ते में पांच दिन एक्सरसाइज करती हैं। इसमें दो दिन वह योगा, दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एक दिन कार्डियो करती हैं। शिल्पा का मानना है कि खुद को फिट रखने के लिए योग सबसे कारगर है। वह सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट करते हुए वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

Tuesday Fitness: These Bollywood actress From Shilpa Shetty To Malaika Arora are absolutely fit even after becoming a mother
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा 48 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से हर किसी को मात देती हैं। वह 19 साल के बेटे की मां हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर यह कह पाना मुश्किल है। खुद को फिट रखने के लिए मलाइका एक्सरसाइज के साथ ही डाइट प्लान भी फॉलो करती हैं। मलाइका नियमित रूप से एक घंटे योग करती हैं। इसके अलावा वह 20 मिनट कार्डियो भी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Fitness: These Bollywood actress From Shilpa Shetty To Malaika Arora are absolutely fit even after becoming a mother
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन
रवीना टंडन 47 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और स्कीन का काफी ख्याल रखती हैं। रवीना यूं तो चार बच्चों की मां हैं, लेकिन दो बेटी उन्होंने गोद ली हैं और एक बेटी और बेटे उनके हैं। रवीना खुद को फिट रखने के लिए योगा, स्विमिंग और कार्डियो करती हैं। इसके अलावा वह अच्छी डाइट भी फॉलो करती हैं।

विज्ञापन
Tuesday Fitness: These Bollywood actress From Shilpa Shetty To Malaika Arora are absolutely fit even after becoming a mother
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर 47 वर्ष की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी पहले की तरह खूबसूरत और फिट लगती हैं। दो बच्चों की मां करिश्मा खुद को फिट रखने के लिए दो ही चीजों पर विश्वास करती हैं। पहला पदल चलना और दूसरा कम तीव्रता वाला वर्कआउट करना। इसके साथ ही वह हेल्दी लाइफस्टाइल भी फॉलो करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed