Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Top 5 South Indian Richest Directors K S Ravikumar, A R Murugadoss, Shankar Shanmugham, Mani Ratnam, S S Rajamouli Net Worth
{"_id":"627f4eb8e87e2c2bc762c619","slug":"top-5-south-indian-richest-directors-k-s-ravikumar-a-r-murugadoss-shankar-shanmugham-mani-ratnam-s-s-rajamouli-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood VS South: निर्देशकों की कमाई के मामले में भी बॉलीवुड से आगे निकला साउथ, टॉप पर काबिज हैं ये डायरेक्टर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood VS South: निर्देशकों की कमाई के मामले में भी बॉलीवुड से आगे निकला साउथ, टॉप पर काबिज हैं ये डायरेक्टर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 17 May 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
साउथ डायरेक्टर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलिवुड के कई मशहूर निर्देशकों का नाम तो आप जानते ही होंगे। हिंदी सिनेमा में करण जौहर, संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी समेत कई ऐसे निर्देशक हैं, जो फिल्म की कमाई का कुछ हिस्सा बतौर फीस लेते हैं और करोड़ो की कमाई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के टॉप पांच डायरेक्टर्स की सूची में सबसे पहला नाम साउथ के डायरेक्टर का है? जी हां, इस वक्त साउथ डायरेक्टर एस एस राजामौली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले निर्देशकों में नंबर वन पर हैं।
टॉप 5
निर्देशक
1.
एस एस राजामौली
2.
रोहित शेट्टी
3.
ए आर मुरुगदास
4.
राजकुमार हिरानी
5.
करण जौहर
इतना ही नहीं, दक्षिण फिल्मों के अन्य निर्देशक भी कमाई के मामले में बॉलिवुड के ए-ग्रेड एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। आइए आपको साउथ इंडस्ट्री के 5 सबसे अमीर डायरेक्टर्स के बारे में बताते हैं।
2 of 6
एस एस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
एस एस राजामौली
बाहुबली: द बिगिनिंग (2015), बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) और आरआरआर (2022) जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्मों का निर्देशन करने वाले एस एस राजामौली की फीस बॉलीवुड के किसी भी ए-लिस्टर्स से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक 1000 करोड़ या 500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों का कुछ फीसदी हिस्सा अपने पास रखते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एस एस राजामौली ने आरआरआर का 30 फीसदी हिस्सा बतौर फीस लिया था। वहीं कुल संपत्ति की बात करें तो निर्देशक तकरीबन 110 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
3 of 6
मणि रत्नम
- फोटो : Social Media
मणि रत्नम
गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम उर्फ मणिरत्नम, तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पर्याय हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी फिल्में कला के कई पहलुओं में उभरते फिल्म निर्माताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। तथ्य यह है कि भारत सरकार ने उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया और यह फिल्म क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बहुत कुछ बताता है। गौरतलब है कि मणि रत्नम जल्द ही एक पोंनियिन सेलवन जैसी मेगा बजट फिल्म लेकर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनकी नेट वर्थ करीब 130 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एस शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
एस शंकर
एस शंकर, भारतीय फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं। उन्होंने एसए चंद्रशेखर के सहायक निदेशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब वे देश में सबसे अधिक वेतन पाने वाले निदेशक हैं। साल 2019 में फॉर्ब्स मैगजीन में 55वें नंबर पर रहने वाले एस शंकर की कमाई, तीन साल पहले तक 31 करोड़ से ज्यादा थी। वहीं कुल संपत्ति की बात करें तो एस शंकर के पास 150 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।
विज्ञापन
5 of 6
ए आर मुरुगदास
- फोटो : सोशल मीडिया
ए आर मुरुगदास
मुरुगदास अरुणसालम, जिन्हें आमतौर पर उनके मंच नाम एआर मुरुगदास के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। मुख्य रूप से तमिल फिल्म उद्योग में काम करने वाले ए आर मुरुगदास हिंदी सिनेमा में उनके रीमेक के लिए जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ए आर मुरुगदास की नेट वर्थ 72 करोड़ के करीब है, वहीं उनके एक महीने की कमाई 12 करोड़ से अधिक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।