{"_id":"60aa26a9c09aad6a5670bf56","slug":"tum-bin-actress-sandali-sinha-was-away-from-films-now-founder-and-owner-of-a-bakery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुमनाम चेहरे: जानें आज कल क्या कर रही हैं 'तुम बिन' की हीरोइन संदली, रातों-रात बन गईं थीं बड़ी स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुमनाम चेहरे: जानें आज कल क्या कर रही हैं 'तुम बिन' की हीरोइन संदली, रातों-रात बन गईं थीं बड़ी स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 May 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संदली सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा जगत में ऐसी तमाम अभिनेत्रियां रही हैं, जो एक हिट फिल्म देकर रातों रात स्टार तो बनीं लेकिन फिर फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। आज हम भी एक ऐसी ही खूबसूरत हीरोइन के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपनी पहली ही फिल्म से हिट हो गई थी। हम बात करने जा रहे हैं एक्ट्रेस संदली सिन्हा के बारे में, जिन्होंने फिल्म 'तुम बिन' में अभिनय किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और सादगी से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। संदली सिन्हा की ये पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उनके कायल हो गए। इस हिट फिल्म के बाद लोगों को लगा था कि संदली फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबी पारी खेलेंगी लेकिन हुआ इसके एकदम उलट। संदली का करियर ढलान पर आ गया और वो फिल्मों की दुनिया से गायब हो गईं। लेकिन आज संदली सिन्हा क्या कर रही हैं और कहां हैं, ये हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 5
फिल्म तुम बिन का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'तुम बिन' में संदली सिन्हा के अभिनय को देखने के बाद उनके रूप में फिल्म इंडस्ट्री को एक ऐसी हीरोइन मिल गई थी, जिस पर निर्माता-निर्देशक आंख बंद करके दांव लगा सकते थे। 'तुम बिन' के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों के मौके मिले, लेकिन उनमें वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरू हो गए।
3 of 5
संदली सिन्हा
एक लीड हीरोइन की लीग से हटकर संदली सिन्हा कब साइड हीरोइन की फेहरिस्त में आ गईं, उन्हें भी खुद पता नहीं चला। फिल्म 'पिंजर' और 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' में संदली सिन्हा के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन साइड रोल होने की वजह से इन फिल्मों का उनके करियर पर खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संदली सिन्हा और किरण सालस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाख कोशिशों के बाद भी जब संदली सिन्हा बॉलीवुड में अपने कदम ठीक से नहीं जमा पाईं तो उन्होंने साल 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली। शादी के बाद संदली सिन्हा ने करीब 7-8 सालों का ब्रेक लिया और फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन इस बार उनकी ये वापसी साउथ की फिल्मों में थी। लेकिन वहां भी संदली सिन्हा की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
5 of 5
संदली सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
जब फिल्मों में बात नहीं बनी तो संदली सिन्हा अपने पति किरण सालस्कर के बिजनेस को संभालने लगीं। संदली सिन्हा आज कंट्री ऑफ ओरिजिन को संभाल रही हैं, जो देश की सबसे बड़ी बेकरी में से एक है। इस बेकरी की नींव उन्होंने अपने पति किरण सालस्कर के साथ मिलकर रखी थी। संदली आज फिल्मों की दुनिया से दूर लाखों का बिजनेस हैंडल कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।