फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Case: सीक्रेट गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड? शीजान खान के वकील उठाएंगे राज से पर्दा!

Sat, 31 Dec 2022 10:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 31 Dec 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Case: Sheezan Khan Advocate Dismisses All Claims By Actress mother Vinita Sharma
तुनिशा शर्मा-शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत का सच अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में दिवंगत तुनिशा की मां विनीता शर्मा ने तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर शीजान खान पर आरोप लगाए। तुनिशा की मौत के अगले ही दिन (25 दिसंबर 2022) को पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। तब से पुलिस शीजान से पूछताछ कर रही है। आज शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब इस मामले में शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है। उनका दावा है कि शीजान बिल्कुल निर्दोष हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सोमवार को शीजान के परिवार के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने की भी बात कही है।

Tunisha Sharma Case: Sheezan Khan Advocate Dismisses All Claims By Actress mother Vinita Sharma
अपनी मां के साथ तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान के वकील का कहना है कि 'ये लड़का बेगुनाह है। इसको गलत तरीके से अरेस्ट किया गया है। यह जिस चीज का सामना कर रहा है उसे न हम समझ पाएंगे ये न आप। सीक्रेट गर्लफ्रेंड थी या सीक्रेट बॉयफ्रेंड यह हम सोमवार सवेरे 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस रखेंगे, तब सबूत के साथ बताएंगे कि सारे आरोप झूठे हैं। किया किसी और ने है भुगत शीजान रहा है। मेरा पहले दिन से स्टैंड है कि शीजान निर्दोष हैं।'
Tripti Dimri: अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रहीं तृप्ति डिमरी, तस्वीर शेयर कर ऑफिशियल किया रिलेशन?

Tunisha Sharma Case: Sheezan Khan Advocate Dismisses All Claims By Actress mother Vinita Sharma
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media

इसके अलावा शैलेंद्र मिश्रा ने यह भी कहा है कि 'मुझे शीजान के परिवार को साथ लेकर आपके सामने आना है। उन पर लगे आरोप न सिर्फ झूठे हैं, बल्कि बेबुनियाद हैं। जितने भी कॉस्ट्यूम सामने आए हैं वो सब सेट के हैं सीरियल के हैं। गणपति पूजा का भी जो फोटो सामने आया है वो भी सेट का है।' शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि 'शीजान का न्याय पर पूरा भरोसा है। सत्य मेव जयते।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Case: Sheezan Khan Advocate Dismisses All Claims By Actress mother Vinita Sharma
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 24 दिसंबर 2022 को तुनिशा की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुनिशा ने अपने सीरियल 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी। बता दें कि तुनिशा अपने को-स्टार शीजान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस की मौत से 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ। कहा जा रहा है कि शीजान की बेवफाई तुनिशा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और जान दे दी। वहीं, तुनिशा के परिवार ने भी शाजीन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या और मर्डर दोनों ही पहलुओं से इस केस की जांच में जुटी है। 
Actress Murder Case: रिया कुमारी के मर्डर केस में नया मोड़, घटनास्थल की CCTV फुटेज में नहीं दिखे लूट के संकेत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed