फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress Murder Case: रिया कुमारी के मर्डर केस में नया मोड़, घटनास्थल की CCTV फुटेज में नहीं दिखे लूट के संकेत

Sat, 31 Dec 2022 10:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand actress riya kumari murder case CCTV footage shows no indication of robbery bid
रिया कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या मामले में कई परतें खुलती नजर आ रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का बताया गया था, लेकिन अभिनेत्री के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस के पति प्रकाश सिंह व देवर संदीप को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस को घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है, जिससे पूरी घटना को एक अलग ही मोड़ मिलता दिख रहा है और अभिनेत्री के पति के दावे भी झूठे साबित हो रहे हैं।

Jharkhand actress riya kumari murder case CCTV footage shows no indication of robbery bid
रिया कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

28 दिसंबर को अभिनेत्री रिया कुमारी की हावड़ा जिले के बनगान में महिष रेखा के पास कथित बदमाशों द्वारा लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने पति और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थीं। अब जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस को हाईवे (घटनास्थल जहां एक्ट्रेस को गोली मारी गई) का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें डकैती का कोई संकेत नहीं मिला है।
 

Tripti Dimri: अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रहीं तृप्ति डिमरी, तस्वीर शेयर कर ऑफिशियल किया रिलेशन?

Jharkhand actress riya kumari murder case CCTV footage shows no indication of robbery bid
Riya Kumari - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों में से कोई भी यह नहीं बता सका कि कथित हत्या स्थल के पास स्थित पुलिस सहायता बूथ पर गोली लगने के बाद तुरंत पति ने संपर्क क्यों नहीं किया। अधिकारी ने यभी भी कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज में किसी गिरोह द्वारा रिया कुमारी को लूटने या गोली मारने को कोई संकेत नहीं हैं, जैसी की मृत अभिनेत्री  के पति ने दावा किया है।
 

Dipika Kakkar: दीपिका कक्कड़ को मिला न्यू ईयर का शानदार तोहफा, पति शोएब इब्राहिम ने गिफ्ट की ये लग्जूरियस कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Jharkhand actress riya kumari murder case CCTV footage shows no indication of robbery bid
Jharkhand actress Riya Kumari - फोटो : social media

पुलिस इस मामले में अब यह भी जांच कर रही है कि क्या एक्ट्रेस के ससुराल वाले उनकी लाइफ स्टाइल से खुश नहीं थे। इसी के साथ ही पुलिस द्वारा दिवंगत एक्ट्रेस रिया कुमारी के पति, परिवार व अन्य सदस्यों के सोशल नेटवर्किंग खातों की भी बारीकी से निगरानी की जा रही है। ताकि घटना से जुड़ा किसी भी तरह का कोई सुराग न छूटे।

Neil Nitin Mukesh: फैट से फिट हुए नील नितिन मुकेश, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Jharkhand actress riya kumari murder case CCTV footage shows no indication of robbery bid
रिया कुमारी - फोटो : insta
एक्ट्रेस के पति ने पुलिस को घटना के बारे में बताई थीं ये  बातें
एक्ट्रेस रिया कुमारी के पति ने पुलिस को  बताया था कि सुबह करीब छह बजे तीन लोगों के गिरोह ने उनका सामान लूटने की कोशिश की और इस दौरान जब उनकी पत्नी बचाने के लिए दौड़ी तो उसे गोली मारने के बाद मौके से भाग गए। वह अपनी पत्नी को गाड़ी तक लेकर गया और मदद के लिए तीन किलोमीटर तक आगे गया, इसके बाद हाइवे के किनारे लोगों को सारी बात बताई, जिसके बाद  स्थानीय लोगों की मदद से वह पत्नी को अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि रिया कुमारी झारखंड टीवी इंडस्ट्री का जाना चेहरा थी और यूट्यूब पर भी वह म्यूजिक वीडियोज को लेकर फेमस थीं। वहीं एक्ट्रेस का पति निर्देशक है।
 

Bigg Boss 16: सलमान खान 'बिग बॉस' को कहेंगे अलविदा? कौन करेगा शो को होस्ट?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed