मनोरंजन जगत से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। चाहे वह सितारों की फिल्म आदि से जुड़ी अपडेट हो या उनकी निजी जिंदगी को लेकर कोई जानकारी। एंटरटेनमेंट की दुनिया की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज भी फिल्मी दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। किसी की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है तो कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
Filmy Wrap: आमिर दमदार वापसी को तैयार और केआरके पर कानूनी कार्रवाई करेंगे शाहरुख, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप हो जाने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली है। हाल ही में उन्होंने एलान किया था कि वह कुछ समय के लिए अभिनय की दुनिया से ब्रेक ले रहे हैं और इस दौरान वह प्रोडक्शन का काम संभालेंगे। हालांकि ब्रेक के बाद आमिर एक बार फिर दमदार वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील की अगली फिल्म में आमिर नजर आ सकते हैं।
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद दमदार वापसी को तैयार आमिर खान, KGF डायरेक्टर की फिल्म से करेंगे धमाका!
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बॉलीवुड कलाकारों पर अपना गुस्सा निकालते रहते हैं। वह अक्सर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर करण जौहर के बारे में कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, जिस पर कभी-कभी इन स्टार्स को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में केआरके बुरी तरह से फंस जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। दरअसल, इस बार केआरके 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर दीपिका पर टिप्पणी कर बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं। जहां भाईजान पहले ही केआरके पर लीगल एक्शन ले चुके हैं, वहीं, अब बादशाह शाहरुख खान भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। केआरके के दीपिका पर कमेंट करने के बाद शाहरुख खान ने ऐसा करने का फैसला किया है। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसका खुलासा खुद केआरके ने ट्वीट कर दिया है।
'बेशरम रंग' की आग में हाथ सेंकना केआरके को पड़ेगा भारी! कानूनी कार्यवाही करेंगे शाहरुख खान
अभिनेत्री नयनतारा ने साउथ सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्हें साउथ की लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता है, लेकिन एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों की भी बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में वह अपनी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बात करती नजर आईं। खास बात रही की उन्होंने सारी बातें हिंदी भाषा में ही की। साथ ही बताया कि कौन सी हिंदी फिल्म उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा है, जिसे वह खुशी और गम दोनों मूड में देखना पसंद करती हैं।
Nayanthara: हिंदी फिल्मों की दीवानी हैं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा, शाहरुख खान की यह फिल्म है सबसे पसंदीदा
मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' इस साल का अंत धमाकेदार तरीके से करने जा रहा है। दरअसल, 2022 के आखिरी दिन इस शो में कॉमेडी के कई दिग्गज नजर आने वाले हैं, जिन्होंने लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के ताजा एपिसोड में कपिल के साथ जाकिर खान, अनुभव बस्सी, कुशा कपिला और अभिषेक उपमन्यु बतौर गेस्ट दिखेंगे। इस दौरान वह अपने करियर पर भी बात करते नजर आएंगे। शो में जाकिर ने अपने करियर से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं जो बहुत कम लोगों को ही पता होंगी।
Zakir Khan: पहली परफॉर्मेंस में फेल हो गए थे जाकिर खान, दो मिनट में ही कॉमेडियन को छोड़ना पड़ा था स्टेज