{"_id":"5b964053867a557ffd36860a","slug":"turram-khan-next-film-of-rajkummar-rao-with-nushrat-bharucha-directed-by-hansal-mehta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्त्री' के बाद 'तुर्रम खान' बन दर्शकों को हसाएंगे राजकुमार, नुसरत भरूचा का भी अहम रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्त्री' के बाद 'तुर्रम खान' बन दर्शकों को हसाएंगे राजकुमार, नुसरत भरूचा का भी अहम रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों हर फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' को मिली शानदार सफलता के बाद उन्हें एक और बड़े डायरेक्टर की कॉमेडी फिल्म हाथ लग गई है। इस फिल्म को लेकर राजकुमार राव काफी एक्साइटेड भी लग रहे हैं।
दरअसल 'न्यूटन' एक्टर राजकुमार राव ने आज ट्विट कर अपने अपकमिंग फिल्म की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह जल्द ही दिग्गज डायरेक्टर हंसल मेहता की फिल्म 'तुर्रम खान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ 'प्यार का पंचनामा', 'आकाशवाणी', 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में नजर आ चुकीं खूबसूरत एक्ट्रेस नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
राजकुमार राव ने ट्वीट कर लिखा- 'हंसल मेहता और नुसरत भरूचा के साथ फिल्म 'तुर्रम खान' को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।' गौरतलब है कि राजकुमार राव और एक्ट्रेस नुसरत भरूचा लगभग 8 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले यह दोनों कलाकार साल 2010 में आई फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' में साथ दिखाई दिए थे। बतौर एक्टर राजकुमार राव की यह डेब्यू फिल्म थी।
Excited to collaborate with my dearest @mehtahansal sir once again to bring yet another interesting story #TurramKhan, with the lovely @NushratBharucha as my co-actress. Looking forward to this fun association on @TurramKhan with @AjayDevgn sir @Luv_Ranjan sir and @gargankur. pic.twitter.com/IUzk0whSBU
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) September 10, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
खास बात यह है कि फिल्म 'तुर्रम खान' का जहां हंसल मेहता जैसे शानदार डायरेक्टर इसका निर्देशन कर रहे हैं वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन और 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' लव रंजन हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'तुर्रम खान' एक सामाजिक कॉमेडी फिल्म होगी। खबर है कि यह उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म होगी। इसकी शूटिंग इस साल नवंबर से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि एक्टर राजकुमार राव शुरू से ही डायरेक्टर हंसल मेहता की पहली पसंद रहे हैं। इस दोनों स्टार ने 'शाहिद', 'सिटी लाइट', 'अलीगढ़' और 'ओमर्टा' जैसी कई शानदार फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं बात करें राजकुमार की बीती फिल्म की तो 31 अगस्त हो उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।