फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bdy Spcl: बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार

Fri, 25 Nov 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
tushar kapoor birthday special story

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस स्टार किड तुषार कपूर का आज जन्मदिन है। जीतेंद्र के बेटे तुषार आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। तुषार ने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से पूरी की है। तुषार ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से की थी। इस फिल्म में तुषार ने करीना के अपोजिट काम किया था।

Bdy Spcl: ‌बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार

tushar kapoor birthday special story

अपनी पहली ही फिल्म के लिए तुषार को बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद तुषार ने फिल्म 'क्या दिल ने कहा', 'ये दिल', 'जीना सिर्फ मेरे लिए' और 'कुछ तो है' जैसी फिल्में कीं। लेकिन तुषार की ये सारी फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं। साल 2004 में तुषार ने फिल्म 'गायब' में काम किया। इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया और उनके काम की तारीफ की।

Bdy Spcl: ‌बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार

tushar kapoor birthday special story

इसके बाद से इंडस्ट्री में उनके नाम की चर्चा होने लगी। साल 2006 में तुषार ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' में काम किया। ये फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के दोनों सीक्वल में भी तुषार ने ही काम किया। इसके बाद कुछ सालों तक तुषार फिल्मों में काम करने से बचते रहे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ अपने परिवार को टाइम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bdy Spcl: ‌बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार

tushar kapoor birthday special story

साल 2011 में तुषार ने फिल्म 'डर्टी पिक्चर' से कम बैक किया। इस फिल्म में उन्होंने छोटा सा रोल किया था। इस बीच ‘खाकी’, ‘शूट आउट एट वडाला’ जैसी सफल मल्टी स्टारर फिल्मों में भी तुषार के काम की तारीफ की गई। इसके बावजूद तुषार को हमेशा एक सोलो हिट की दरकार रही। ऐसा ना होने के चलते तुषार इंडस्ट्री में अपने पैर नहीं जमा पाए हैं।

विज्ञापन

Bdy Spcl: ‌बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार

tushar kapoor birthday special story

हाल ही में तुषार ने फिल्म 'क्या कूल हैं हम' और 'मस्‍तीजादे' में काम किया। ये दोनों ही एडल्ट कॉमेडी फिल्म थीं। इसके सीक्वल में भी तुषार ने ही काम किया। लेकिन दोनों फिल्म उतनी नहीं चल पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी। सोलो फिल्में ना मिलने के कारण तुषार अभी भी इंडस्ट्री में स्‍ट्रगल कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed